Tiktok Star और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट ने मार्केट कमेटी के सचिव को चप्पलों से पीटा, सामने आया VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2020, 06:22 PM IST

Sonali Phogat beat market committee secretary in Haryana:हरियाणा की टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट फिर से चर्चाओं में हैं और उनका एक वीडियो सामने आया है।

Tiktok Star और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट ने मार्केट कमेटी के सचिव को चप्पलों से पीटा, सामने आया VIDEO

नई दिल्ली: सत्ता का नशा सिर चढ़कर बोलता है ये सभी जानते हैं लेकिन हरियाणा में ये सत्तारुढ़ बीजेपी पार्टी के नेताओं पर कुछ ज्यादा ही हावी है, हरियाणा की टिकटॉक स्टार (Tiktok star) और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) हिसार में मार्केट कमेटी सचिव की चप्पलों से जमकर पिटाई करने के चलते एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं, उन्होंने पुलिस के सामने ही  पिटाई की घटना को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि बालसमंद में अनाज मंडी का जायजा लेने पहुंची सोनाली फोगाट मार्केट कमेटी के सचिव के साथ किसी बात को लेकर उलझ गईं और फिर उन्हें इतना ज्यादा तैश आया कि वो गुस्से पर काबू ना रख सकीं और उन्होंने सचिव की चप्‍पल से पिटाई कर डाली।

सोनाली फोगाट शुक्रवार सुबह अपने समर्थकों के साथ हिसार की इस अनाज मंडी का दौरा करने गई थीं आरोप है कि ग्रामीणों द्वारा शिकायतें बताने पर जब सोनाली फोगाट ने मार्केट कमेटी सचिव से इस पर जवाब मांगा तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और कुछ अपशब्द कहे जिसके बाद सोनाली के समर्थक भड़क गए और सोनााली ने चप्पलों से पिटाई की,इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

वहीं इस मामले पर लोगों की प्रतिक्रियायें सामने आ रही है कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कहा कि- खट्टर सरकार के नेताओं के घटिया कारनामे! मार्किट कमेटी सचिव को जानवरों की तरह पीट रही हैं आदमपुर, हिसार की भाजपा नेत्री। क्या सरकारी नौकरी करना अब अपराध है? क्या खट्टर साहेब कार्यवाही करेंगे? क्या मीडिया अब भी चुप रहेगा?

सोनाली 2019 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं हैं

सोनाली फोगाट टिकटॉक पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सोनाली फोगाट खासी लोकप्रिय हैं और उन्हें टिकटॉक पर लाखों लोग फॉलो करते हैं वहीं सोनाली हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में आदमपुर सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं हैं मगर उन्हें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुलदीप बिश्नोई के हाथों करीब 29 हजार वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था वो बीजेपी महिला मोर्चा से जुड़ी हुई हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!