OMG: लड़की के तीन पैर, इस तस्वीर ने उड़ाए लोगों के होश, जानें क्या है सच्चाई?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 3, 2022, 12:08 PM IST

Trending Optical illusion Photo: सोशल मीडिया पर एक और ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोग कन्फ्यूज हो रहे हैं।

OMG: लड़की के तीन पैर, इस तस्वीर ने उड़ाए लोगों के होश, जानें क्या है सच्चाई?

Optical Illusion: कई बार हमें जो चीजें दिखाई देती है और हम जिसे सच मानने लगते हैं, उसकी सच्चाई बिल्कुल अलग होती है। उसकी सच्चाई जानने के लिए हमें मशक्क्त करनी पड़ती है, तब जाकर कहीं सच्चाई मालूम पड़ती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों इस तरह की तस्वीरें काफी वायरल (Optical Illusion Photo) हो रही है। ऐसी तस्वीरें ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें कहलाती हैं। इसी कड़ी में एक और ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। तस्वीर देखने के बाद एक पल के लिए आप भी सोच में पड़ जाएंगे। क्योंकि, इस तस्वीर में एक लड़की के तीन पैर दिख रहे हैं? अब जरा सोचिए क्या ऐसा सच में हो सकता है? तो आइए, जानते हैं क्या है उसकी सच्चाई?

ऑप्टिकल इल्यूजन (Trending Optical Illusion) वाली तस्वीरें लोगों को काफी परेशान करती हैं। क्योंकि, बड़े-बड़े दिग्गज को उसकी सच्चाई जानने में पसीने छूट जाते हैं। इस तस्वीर (Viral Optical Illusion) की सच्चाई जानने में लोगों के हालत खराब हो गए फिर भी सच सामने नहीं आया। आपको भी सच्चाई ढूंढने के लिए 10 सेकेंड का समय दिया गया है। अगर आप सच का पता लगा लेते हैं तो समझ जाएं कि आप जीनियस हैं। अगर अब तक आपको सच्चाई समझ में नहीं आई है तो हम आपको इतना बता देते हैं कि महिला के तीन पैर नहीं है। अब जरा दिमाग के घोड़े दौडाएं और सच का पता लगाएं।

तस्वीर ने उड़ाए लोगों के होश

हो सकता है कुछ लोगों को सच्चाई समझ में आ गई हो, जबकि कुछ लोग अब तक माथापच्ची कर रहे हों। अगर अब तक जवाब नहीं मिला तो हम आपको बता दें कि लड़की एयरपोर्ट पर बैठी है। अब जरा उसके आस-पास भी ध्यान दें। लड़की के बगल में कोई और भी बैठा है। वहीं, जब नीचे गौर से देखेंगे तो पता चल जाएगा कि लड़की के पैर के ऊपर किसी और का पैर है। लेकिन, दोनों ने इस तरह से खुद को ड्रेसअप कर रखा है, जिससे लोगों को काफी कन्फ्यूजन हो रहा है। लेकिन, अब तो आपको सच्चाई समझ में आ गई होगी। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!