Video: तेल डलवाते हुए पेट्रोल पंप पर शख्स ने जलाई सिगरेट, फिर जो हुआ उसे देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 3, 2022, 11:05 AM IST

Shocking Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने लगा। फिर जो हुआ उसे देखकर कांप जाएंगे आप।

Video: तेल डलवाते हुए पेट्रोल पंप पर शख्स ने जलाई सिगरेट, फिर जो हुआ उसे देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे
Photo Credit: Twitter

Shocking Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स ने पेट्रोल पंप पर लाइटर निकाला और सिगरेट जलाने लगा। जैसे ही शख्स ने सिगरेट जलाई पेट्रोल पंप पर आग लग गई। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर कोई कांप जाएगा। आलम ये है कि लोग इन नजारे को देखने के बाद शख्स पर गुस्सा कर रहे हैं और खरी खोटी सुना रहे हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, यह वायरल वीडियो (Viral Video) रूस के चेल्याबिंस्क शहर का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल डलवा रहा है। अचानक शख्स पॉकेट से सिगरेट और लाइटर निकालता है और जैसे ही वो सिगरेट जलाता है, वहां आग की लपटें दिखाई देने लगती है। आनन-फानन में शख्स फ्यूल पंप के हैंडल को गाड़ी से निकालता है और बाहर फेंक देता है। लेकिन, आग और भड़क जाती है। डर के कारण शख्स इधर-उधर भागने लगता है। लेकिन, शख्स की गाड़ी में आग लग जाती है। शख्स दौड़कर गाड़ी के अंदर बैठता है और आग की लपटों के बीच गाड़ी को लेकर वहां से भागने लगता है। वीडियो (Shocking Video) में देखें पूरा मामला?

खौफनाक नजारा

तो आपने देखा किस तरह शख्स ने ना केवल अपनी जान बचाई बल्कि बड़ा हादसा को टाला। वरना परिणाम काफी खतरनाक हो सकता था। लेकिन, यह पूरा मामला CCTV कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@nexta_tv' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक ढाई लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 47 सौ से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, सात सौ से ज्यादा लोगों ने इसे रिट्वीट किए हैं। कुछ लोग जहां इस नजारे को देखकर हैरान हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि शख्स ने तो आज खेल कर दिया था। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!