VIDEO: स्पीड में बाइक से नदी पार कर रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसे देख सिहर जाएंगे आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 2, 2022, 03:57 PM IST

Stunt Viral Video: एक शख्स खतरनाक अंदाज में बाइक से स्टंट कर रहा था। लेकिन, उसकी ऐसी हालत हो गई जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

VIDEO: स्पीड में बाइक से नदी पार कर रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसे देख सिहर जाएंगे आप
Photo Credit: Instagram

Stunt Viral Video: आज कल युवाओं में स्टंट (Stunt Video) को लेकर काफी क्रेज है। लोग ऐसी-ऐसी जगहों पर खतरनाक स्टंट करते हैं, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कई बार तो लोग अपनी जिंदगी को भी दांव पर लगा देते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप जरूर सिहर जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स जिस तरह बाइक से नदी पार कर रहा था और उसके साथ जो घटना घटी उसे देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। 

ये तो हम सब जानते हैं पानी पर चलना कितना कठिन काम है। ऐसे में पानी के ऊपर से बाइक ले जाना तो और भी कठिन है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में एक शख्स पानी पर ही खतरनाक स्ंटट करना चाह रहा था। लेकिन, उसकी ऐसी हालत हुई जिसे वो कभी नहीं भूल पाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं शख्स स्पीड में बाइक से आता है और नदी पार करने की कोशिश करता है। लेकिन, अचानक बाइक पलट जाती है और शख्स कहीं दूर सिर के बल पानी में जा गिरता है। शख्स की हालत देखकर ऐसा लगता है जैसे उसे काफी चोट लगी हो। देखें शॉकिंग वीडियो...

दिल दहलाने वाला वीडियो

वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। गनमीत ये रही कि शख्स की जान बच गई, क्योंकि परिणाम ज्यादा खतरनाक हो सकता था। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को '7ncivites' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस हौरतअंगेज वीडियो को अब तक 45 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 67 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। तो स्टंट का ये वीडियो आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!