Viral: स्टंट तो आपने कई देखें होंगे लेकिन इस लड़की को देखकर दंग रह जाएंगे, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2022, 02:44 PM IST

Stunt Viral Video: एक लड़की ने जिस तरह स्टंट किए, उसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

Viral: स्टंट तो आपने कई देखें होंगे लेकिन इस लड़की को देखकर दंग रह जाएंगे, बार-बार देखा जा रहा वीडियो
Photo Credit: Instagram

Stunt Viral Video: स्टंट करना आजकल युवाओं के लिए फैशन बन गया है। बाइक से, कार से, साइकिल से, सड़कों पर, पहाड़ों पर, जंगलों में एक-एक से खतरनाक स्टंट करते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर भी रोजाना स्टंट के कई वीडियो (Stunt Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। स्टंट करने के चक्कर में अब तक कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद लोग एक से बढ़कर एक है हैरतअंगेज स्टंट करते रहते हैं। इसी कड़ी में स्टंट का एक और वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर यकीन मानिए एक पल के लिए आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। 

आज तक आपने स्टंट के कई वीडियो देखे होंगे या फिर आपने खुद किए भी होंगे। लेकिन, वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में एक लड़की ने तो धमाल मचा दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं बड़े कमरे के अंदर एक साथ कई लोग साइकिल चला रहे हैं। तभी सामने से एक लड़की आती है और साइकिल चलाने वालों के ऊपर जंप करने लगती है। एक के बाद एक साइकिल चलाने वालों पर वो जंप करती है। लड़की जिस तरह से बैलेंस बनाकर जंप करती है उसने लोगों को हैरान कर दिया। क्योंकि, इस स्ंटट के दौरान साइकिल चलाने वालों को भी खतरा हो सकता था और लड़की के साथ भी घटना घट सकती थी। देखें चौंकाने वाला वीडियो...

दिल थामकर देखें वीडियो

वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि क्या बैलेंस बनाया है? अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'luxury_travels' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 70 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 64 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर  लोग मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' बाद में लोगों के गर्दन टूटे होंगे'। एक अन्य ने लिखा, 'कुनफू मूड'। वहीं, किसी का कहना है कि कृष-4 का सीन लीक हो गया। तो इस स्टंट पर आपकी क्या राय है कमेंट करें।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!