Shocking Video: अचानक मगरमच्छों के बीच कूद पड़ा शख्स, फिर जो हुआ उसे देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2022, 01:33 PM IST

Crocodile Shocking Video: बहुत पुरानी कहावत है मगरमच्छ से बैर नहीं लेनी चाहिए। लेकिन, एक शख्स जान बूझकर मगरमच्छों से पंगा लेने के लिए पानी में कूद पड़ा।

Shocking Video: अचानक मगरमच्छों के बीच कूद पड़ा शख्स, फिर जो हुआ उसे देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Photo Credit: Instagram

Crocodile Viral Video: जिस तरह 'जंगल का राजा' शेर को कहा जाता है, उसी तरह मगरमच्छ 'समंदर का सिकंदर' कहलाता है। इंसान हो या फिर जानवर इन दोनों से हमेशा बचकर रहते हैं। क्योंकि, दोनों पलक झपकते ही शिकार पर टूट पड़ते हैं। कई बार तो यह भी कहा जाता है कि पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर नहीं करनी चाहिए। आज तक आपने कई ऐसे वीडियो (Video) देखे होंगे, जिसमें मगरमच्छ किसी इंसान का शिकार किस तरह करता है। कई बार तो मगरमच्छ शेर को भी अपना शिकार बना लेता है। लेकिन, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स जानबूझकर मगरमच्छों (Crocodile Video) के बीच कूद जाता है, फिर जो होता है उसे देखकर एक पल के लिए आपके रोंगटे जरूर खड़े हो जाएंगे। 

कई लोग तो नदी, समुद्र, तालाब में इसलिए नहीं जाते हैं, क्योंकि उन्हें मगरमच्छ से काफी डर लगता है। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Video) में एक शख्स सबकुछ जानते हुए मगरमच्छों के बीच पहुंच जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं तालाब में दर्जनों मगरमच्छ दिखाई दे रहे हैं। एक शख्स बिना डरे उस तालाब में कूद पड़ता है। जैसे ही शख्स तालाब में उतरता है मगमच्छ उसकी ओर तेजी से बढ़ते हैं, लेकिन शख्स मगरमच्छ को अपने हाथ में उठा लेता है और फिर दूसरी तरफ फेंक देता है। शख्स का अंदाज देखकर ऐसा लगता है जैसे वो मगरमच्छों से खेलने के लिए उनके बीच पहुंचा है। देखें वीडियो...

दिल दहलाने वाला वीडियो

वीडियो देखकर आप यही सोच रहे होंगे कि क्या इंसान है ये? किस तरह जान जोखिम में डालकर वो मगरमच्छों से मजे ले रहा है। इंस्टाग्राम पर इस खतरनाक वीडियो को 'memewalanews' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कई लोग तो इस वीडियो को देखकर हैरान हैं, तो कुछ कहना है कि लगता है कि ये मगरमच्छों का ट्रेनर है। तो इस शॉकिंग वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!