Viral Photo: सोशल मीडिया (Social Media) पर मजेदार चीजों का जमावड़ा लगा रहता है। कभी किसी तस्वीर की चर्चा होती है, तो कभी कोई वीडियो (Video) छाया रहता है। इनमें हंसाने वाले से लेकर हैरान करने वाले मामले तक शामिल रहते हैं। इन पर यूजर्स जमकर चटकारे भी लेते हैं। हालांकि, कई बार कुछ चीजों की तारीफ भी होती है। लेकिन, इन दिनों एक ऐसी तस्वीर वायरल (Viral Photo) हो रही है, जिसे देखने के बाद लोग दंग भी हैं और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं। हो सकता है इस तस्वीर को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी झटका खा जाएं और छात्र को 'सलाम' करें।
इस वायरल तस्वीर में एक छात्र ने मजेदार तरीके से 'X' का मतलब समझाया है। तस्वीर देखकर पता चलता है कि छात्र से मैथमेटिक्स का सवाल किया गया है, जिसका जवाब पढ़कर टीचर भी हैरान रह गए और उन्होंने भी चटकारे लेते हुए कॉपी पर गजब के कमेंट किए हैं। आप देख सकते हैं छात्र से सवाल किया गया है कि 'X' की वैल्यू क्या है? छात्र ने जवाब दिया, ' जान थी वो मेरी'। जवाब के साथ उसने एक इमोजी भी बनाया है। परिणाम ये हुआ कि टीचर ने उसे 10 में से जीरो नंबर दिया और लिखा, 'कॉल योर मदर'। तो देखें पोस्ट...
तस्वीर पर लोग जमकर ले रहे मजे
अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। ट्विटर पर इस तस्वीर को इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी रूपिन शर्मा ने शेयर किया है। उन्होंने भी चटकारे लेते हुए लिखा, ' जब आप अलजेब्रा की परीक्षा में प्यार में धोखा खाए बैठे हों'। इतना ही नहीं यूजर्स भी इस तस्वीर पर जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' मम्मी से हल नहीं होगा ,जान को कॉल करो अभी या गुरु बदलो जो समस्या का हल ना कर सके। X हो जाएगा FIX। देखें लोगों का रिएक्शन...

