Viral: विशालकाय अजगर को कंधे पर लेकर निकला शख्स, दिल की धड़कने बढ़ा देगा वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2022, 05:49 PM IST

Snake Viral Video: एक शख्स भारी भरकम अजगर को कंधे पर लादे हुए स्नेक हाउस में प्रवेश करता है। अजगर इतना लंबा कि उसका आधा हिस्सा जमीन पर है और मुंह वाला हिस्सा हवा में है।

Viral: विशालकाय अजगर को कंधे पर लेकर निकला शख्स, दिल की धड़कने बढ़ा देगा वीडियो
Photo Credit: Instagram

Snake Viral Video: सांप का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में अगर किसी से सांप सामना हो जाए तो लोग दुम दबाकर भाग खड़े होते हैं। लेकिन, सोशल मीडिया (Socail Media) पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद एक पल के लिए आपकी धड़कनें जरूर बढ़ जाएगी। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स बड़े मजे से विशालकाय अजगर को कंधे पर लेकर कर घूम रहा है। इस वीडियो को देखने को बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स काफी हैरान हैं। 

सोशल मीडिया पर सांपों के कई वीडियो (Snake Viral Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो में जहां सांप काफी आक्रमक नजर आते हैं। वहीं, कुछ में लोग सांपों से मजे भी लेते रहते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखें किस तरह एक शख्स विशालकाय अजगर के साथ मजे ले रहा है। एक शख्स भारी भरकम अजगर को कंधे पर लादे हुए स्नेक हाउस में प्रवेश करता है। अजगर इतना लंबा कि उसका आधा हिस्सा जमीन पर है और मुंह वाला हिस्सा हवा में है। एक पल के लिए तो ऐसा लगता है कि जैसे सांप उसे पलक झपकते निगल लेगा। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं होता है। इतना ही नहीं शख्स भी बेखौफ नजर आ रहा है। देखें वीडियो...

दिल थामकर देखें वीडियो

शख्स को देखकर ऐसा लगता है जैसे वह सांप से पूरे मजे ले रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों की धड़कने बढ़ा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'hepgul5' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। कुछ लोगों को यह वीडियो काफी मजेदार लग रहा है, जबकि कुछ को हैरान भी कर रहा है। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहा है। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!