Viral: स्कूटर चलाने का सबसे अनोखा जुगाड़! वीडियो देख 'पैरों तले खिसक जाएगी जमीन'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2022, 04:34 PM IST

बाइक या स्कूटर पर काफी लोगों को स्टंट करते हुए आपने देखा होगा। इसके अलावा लोग अजीबोगरीब जुगाड़ (Jugaad Viral Video) करके बाइक या फिर स्कूटर चलाते हैं। लेकिन, इस वीडियो में एक शख्स ने सारे लेवल को क्रॉस कर दिया।

Viral: स्कूटर चलाने का सबसे अनोखा जुगाड़! वीडियो देख 'पैरों तले खिसक जाएगी जमीन'
Photo Credit: Instagram

सोशल मीडिया (Social Media) पर आपने कई तरह के वीडियो देखे होंगे, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर लोगों का दिमाग चकरा जाता है। क्योंकि, आजकल कुछ लोग ऐसा-ऐसा काम करते हैं जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वायरल (Viral Video) हो रहे इस वीडियो में एक शख्स जिस अंदाज में स्कूटर चला रहा है, उसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स चटकारे लेते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

बाइक या स्कूटर पर काफी लोगों को स्टंट करते हुए आपने देखा होगा। इसके अलावा लोग अजीबोगरीब जुगाड़ (Jugaad Viral Video) करके बाइक या फिर स्कूटर चलाते हैं। लेकिन, इस वीडियो में एक शख्स ने सारे लेवल को क्रॉस कर दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स स्कूटर चला रहा है। पहले तो ऐसा लगता है जैसे स्कूटर कोई और गाड़ी खींच रहा है। क्योंकि, स्कूटर आगे की बजाय पीछे जा रहा है। सीट पर कोई चलाने वाला भी नहीं बैठा है। लेकिन, कुछ पल बाद पता चलता है कि स्कूटर का हैंडल तो पीछे वाले हिस्से में लगाया गया है और शख्स नीचे बैठकर मजे से स्कूटर चला रहा है। पहले वीडियो देखें...

कहां-कहां से आते हैं ऐसे लोग...

वीडियो देखकर आप भी जरूर झटका खा गए होंगे। कहीं आपको भी तो नहीं लगा कि कोई 'भूत' तो नहीं है। इस पूरे मामले को कैमरे में कैद करके वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। अब यह वीडियो वायरल हो चुका है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'bhutni_ke_memes' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। मजेदार वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अरे भूतनी के ई का देख लियो सुबह सुबह'। एक ने लिखा, ' ये तरीका भी ठीक है'। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!