Viral Video: पहाड़ी रास्ते पर 'जान हथेली' पर रखकर इस तरह मोड़ी कार, देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2022, 06:06 PM IST

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं नीले रंग की एक कार को पतले पहाड़ी रास्ते पर मोड़ने की कोशिश हो रही है। रास्ता जरूरत से ज्यादा संकरा है। देखकर ऐसा लगता है वहां बाइक को भी मोड़ना आसान नहीं है। ऐसे में शख्स कार को मोड़ रहा है।

Viral Video: पहाड़ी रास्ते पर 'जान हथेली' पर रखकर इस तरह मोड़ी कार, देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे
Photo Credit: Twitter

Car Viral Video: कुछ लोगों में ड्राइविंग को लेकर काफी क्रेज होता है। कई बार इस तरह गाड़ी चलाते हैं कि देखकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। लेकिन, पहाड़ी रास्तों पर ड्राइव करना सबके बस की बात नहीं है। हालांकि, कुछ लोग इसमें भी काफी एक्सपर्ट होते हैं। लेकिन, इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर एक पल के लिए कांप जाएंगे। क्योंकि, पहाड़ी रास्ते पर शख्स जिस तरह से कार मोड़ता है उसमें बड़ी घटना घट सकती थी। लेकिन, शख्स ने 'मौत' को भी चकमा दे दिया। इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं और उस ड्राइवर के हिम्मत की तारीफ भी कर रहे हैं।   

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं नीले रंग की एक कार को पतले पहाड़ी रास्ते पर मोड़ने की कोशिश हो रही है। रास्ता जरूरत से ज्यादा संकरा है। देखकर ऐसा लगता है वहां बाइक को भी मोड़ना आसान नहीं है। ऐसे में शख्स कार को मोड़ रहा है। कार मोड़ने के दौरान टायर खाई की तरफ हवा में भी लटक जाता है। लेकिन, ड्राइवर का कंट्रोल पावर गजब का है। वह गाड़ी को नीचे खाई में गिरने नहीं देता है। आखिरकार ड्राइवर कार को मोड़ने में सफल हो जाता है।  

दिल दहलाने वाला मंजर

इस खतरनाक वीडियो को ट्विटर पर '@DoctorAjayita' ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ' 80 प्वाइंट टर्न का पर्फेक्ट नमूना है ये'। दिल दहलाने वाले इस वीडियो को दस लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो धमाल मचा रहा है और यूजर्स जमकर इस पर मजे ले रहे हैं। कईयों का कहना है कि ऐसा ड्राइवर अपनी जिंदगी में आज तक नहीं देखा। हालांकि, ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि ये वीडियो कहां और कब की है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!