Shocking Video: जानबूझकर मगरमच्छ से पंगा ले रहा था बुजुर्ग, 'समंदर के सिकंदर' ने दिन में दिखा दिए तारे!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 16, 2022, 12:30 PM IST

Crocodile Attack Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मगरमच्छ को परेशान कर रहा था। लेकिन, मगरमच्छ ने उसकी ऐसी हालत कर दी जिसे वो कभी नहीं भूल पाएगा।

Shocking Video: जानबूझकर मगरमच्छ से पंगा ले रहा था बुजुर्ग, 'समंदर के सिकंदर' ने दिन में दिखा दिए तारे!

Crocodile Attack Video: सोशल मीडिया (Social media) पर रोजाना एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो (Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। वहीं, कुछ वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक शख्स जानबूझकर मगरमच्छ से पंगा ले रहा है। लेकिन, 'समंदर के सिंकदर'  ने बुजुर्ग को दिन में ही 'तारे' दिखा दिए। यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी दंग रह जाएंगे। 

मगरमच्छ के बारे में पुरानी कहावत है वो अपने शिकार पर बहुत ही बेरहमी से हमला करता है। बड़े-बड़े जानवर को भी मगरमच्छ धूल चटा देता है। लोगों से कहा भी जाता है कि मगरमच्छ से बचकर रहना चाहिए। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में भी मगरमच्छ एक शख्स पर जबरदस्त तरीके से हमला करता है। आप देख सकते हैं एक बुजर्ग बार-बार मगरमच्छ से पंगा ले रहा है। पहले बुजुर्ग मगरमच्छ के चेहरे पर एक कपड़ा डाल देता है। फिर पीछे से उसकी बॉडी पर बैठने लगाता है। शख्स को लगता है कि वो आज तक मगरमच्छ को पकड़ ही लेगा। लेकिन, मगरमच्छ ने उसकी क्या हालत कर दी आप खुद वीडियो में देख लें...

रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

तो देखा आपने मगरमच्छ ने किस तरह उस पर हमला किया है। गनीमत ये रही कि शख्स की जान बच गई। लेकिन, मगरमच्छ ने उसकी हालत खराब दी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@JGnuman197' नाम के अकाउंट से शेयर किया है। इस खतरनाक वीडियो क हजारों लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!