बारात लेकर थाने पहुंच गया दूल्हा, देखते रह गए पुलिसकर्मी, जानें क्या है ये मजेदार मामला?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 16, 2022, 11:17 AM IST

Weird News In Hindi: एक दूल्हे ने भाई को जेल से रिहा करवाने के लिए ऐसा कदम उठाया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। अब इस मामले की हर तरफ चर्चा हो रही है।

बारात लेकर थाने पहुंच गया दूल्हा, देखते रह गए पुलिसकर्मी, जानें क्या है ये मजेदार मामला?

Ajab Gajab News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। यहां एक दूल्हे ने अपने चचेरे भाई के जेल से रिहा कराने के लिए अजीबोगरीब तरीका अपनाया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। दअरसल, दूल्हा नन्हे सिंह दुल्हन को लेने घर से निकला। लेकिन, बारात लेकर वो दीदौली पुलिस स्टेशन पहुंच गया। दूल्हे और बाराती को देखकर पुलिस भी हक्के-बक्के रह गए। जब पुलिस अधिकारियों ने दूल्हे से पूछा तो उसने कहा कि जब तक उसके चचेरे भाई अंकित को रिहा नहीं किया जाएगा, वह बारात लेकर आगे नहीं बढ़ेगा।

जानकारी के मुताबिक, डिदौली थाना प्रभारी सुनील मलिक ने कहा कि दुल्हन के पिता ने अंकित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने हाथापाई में घायलों को अस्पताल भेजा, जबकि अंकित को हिरासत में लिया गया। एसएचओ ने कहा कि हम असहाय हैं क्योंकि अंकित को रिहा करने से पहले कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा। थाने में दूल्हे की मौजूदगी की सूचना पर दुल्हन के परिवार के कुछ सदस्य भी वहां पहुंचे। दूल्हा शनिवार देर रात तक समझौता होने तक थाने से नहीं हटा, हालांकि दुल्हन के परिवार के कुछ सदस्यों ने कहा कि शादी रोकने के लिए दूल्हे और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

कहानी में एक और ट्विस्ट

दिलचस्प बात यह है कि एक एसएचओ ने कहा कि एक जांच से पता चला है कि दंपति पहले ही शादी के बंधन में बंध चुके थे और उन्होंने सामूहिक विवाह अनुदान योजना का लाभ उठाया था। उन्होंने कहा कि वे एक सामाजिक अनुष्ठान के रूप में फिर से शादी कर रहे थे। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!