OMG: कर्मचारियों के लिए बनाया ऐसा नियम, लिस्ट देखकर दिमाग के उड़ जाएंगे परखच्चे!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2022, 11:45 AM IST

Shocking Rule: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला इंप्लॉयर ने कर्मचारियों के लिए अजीबोगरीब नियम बनाए हैं। इन नियमों को देखकर लोग दंग रह गए।

OMG: कर्मचारियों के लिए बनाया ऐसा नियम, लिस्ट देखकर दिमाग के उड़ जाएंगे परखच्चे!
Photo Credit: Instagram

Ajab Gajab News: दुनिया में हर कंपनी के अपने-अपने नियम होते हैं, जो कर्मचारियों पर लागू होते हैं। ऐसे में एक महिला ने अपने कर्मचारियों के लिए ऐसे नियम बनाए, जो इन दिनों सुर्खिोयों में हैं। इन नियमों को देखकर लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर महिला इंप्लॉयर का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। इतना ही नहीं लोग इस नियम पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। नियम के बारे में जानकर यकीन मानिए एक पल के लिए आप भी दंग रह जाएंगे। 

ये वायरल वीडियो कहां का है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन, वीडियो में जिस नियम के बारे में बताया गया है उसने लोगों को चौंका दिया है। एक नियम में कहा गया है कि कर्माचारी हमारे कॉल के अलावा अपना फोन इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा अगर कोई कर्मचारी घर से काम करता है, तो वो कैमरे के एरिया से बाहर नहीं जा सकता है। महिला ने अपने कर्मचारियों के लिए कुल 10 नियम बनाए हैं, जो एक से बढ़कर एक हैं। इन नियमों को देखकर लोग महिला इंप्लॉयर पर काफी गुस्सा कर रहे हैं और अपने-अपने अंदाज में भड़ास निकाल रहे हैं। देखें वीडियो...

'दिमाग की बत्ती गुल कर देगा' ये नियम

इन नियमों को देखकर आपको भी एक पल के लिए जरूर झटका लगा होगा। सोच रहे होंगे कि इन नियमों के तहत कौन कर्मचारी काम कर सकता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'sgfollowsall' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 22 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पर मजे लेते हुए लोगों का कहना है कि इंप्लॉई के साथ ऐसा कौन कर सकता है? कुछ लोगों का कहना है कि मैं तो कब का नौकरी छोड़ चुका होता। तो इन नियमों पर आपका क्या कहना है कमेंट कर जरूर बताएं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!