VIDEO: गरबा करते हुए महिलाओं ने जिम में की एक्सरसाइज, अंदाज देख हक्के-बक्के रह गए लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2022, 10:36 AM IST

Garba Viral Video: सोशल मीडिया पर महिलाओं का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो गरबा करते हुए नजर आ रही हैं। महिलाओं ने जिस अंदाज में गरबा किया उसने लोगों का दिल जीत लिया है।

VIDEO: गरबा करते हुए महिलाओं ने जिम में की एक्सरसाइज, अंदाज देख हक्के-बक्के रह गए लोग
Photo Credit: Instagram

Garba Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें दिल को सुकून देने वाली होती है, जबकि कुछ मामलों को देखकर काफी हैरानी होती है। इसी कड़ी में जिम का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। क्योंकि, इस वीडियो में जिम के अंदर कुछ महिलाएं गरबा कर रही हैं। महिलाओं का अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत रहा है। 

आज तक आपने कई गरबा परफॉर्मेंस देखे होंगे। लेकिन, किसी को जिम में गरबा करते हुए शायद ही देखा होगा। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह महिलाएं ट्रेडमिल पर गरबा स्टेप्स कर रही हैं। सभी महिलाएं गुजरात की पारंपरिक ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसके बाद ट्रेडमिल पर महिलाएं अपने कदमों को सेक्रोनाइज कर रही हैं। जिस अंदाज में महिलाओं ने ट्रेडमिल पर गरबा स्टेप किया उसे देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए और वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया। देखें वीडियो...

महिलाओं का धांसू अंदाज

इस वीडियो को देखकर जहां कुछ लोग हैरान रह गए। वहीं, कुछ लोग इसे प्रेरणादायक बता रहे हैं। क्योंकि, जिस तरह से बैलेंस बनाकर डांस किया गया है वो तारीफ के काबिल है। क्योंकि, थोड़ी सी भी चूक होती तो खतरा हो सकता था। अब यह वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'garba__world' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।  इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इस वीडियो पर लोग अलग-अलग अंदाज में कमेंट भी कर रहे हैं। किसी का कहना है कि स्कर्ट्स में गरबा करना सेफ नहीं था। जबकि, किसी का कहना है कि अगर कपड़ा फंस जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन, लोग इन महिलाओं की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!