REET Result 2021: खुशी से झूम उठे छात्र, परिणाम पर लोग दे रहे इस तरह के रिएक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 2, 2021, 11:51 AM IST

BSER REET Result 2021, RBSE Rajasthan REET Result 2021: रिजल्ट को लेकर छात्रों को बेसब्री से इंतजार था। लेकिन, दिवाली से पहले और धनतेरस के दिन परिणाम घोषित होने से छात्र काफी खुश हैं। आलम ये है कि ट्विटर पर #REETExamResult2021, #reetresult ट्रेंड कर रहा है।

REET Result 2021: खुशी से झूम उठे छात्र, परिणाम पर लोग दे रहे इस तरह के रिएक्शन
Photo Credit: Twitter

REET Result 2021:  राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET 2021) का रिजल्‍ट जारी कर दिया गया है।  रीट लेवल-1 और लेवल-2 दोनों के परिणाम एक साथ जारी किया गया है। धनतेरस के दिन परिणाम घोषित होने से छात्रों में खुशी की लहर और छात्र अपने-अपने अंदाज से जश्न मना रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर लोग खुशी का इजहार करते हुए एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। हालांकि, कुछ छात्र परिणाम पर सवाल भी उठा रहे हैं। 

दरअसल, रिजल्ट को लेकर छात्रों को बेसब्री से इंतजार था। लेकिन, दिवाली से पहले और धनतेरस के दिन परिणाम घोषित होने से छात्र काफी खुश हैं। आलम ये है कि ट्विटर पर #REETExamResult2021, #reetresult ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग के जरिए छात्र परिणाम को लेकर अपनी राय रख रहे हैं। कुछ का कहना है कि #REET परीक्षा का #परिणाम जारी, लेकिन परीक्षार्थियों को अभी भी #परिणाम का इंतजार, परीक्षा #परिणाम की नहीं खुल रही वेबसाइट, लगातार अभ्यर्थी वेबसाइट पर कर रहे प्रयास'। वहीं, कुछ लोग सफल छात्रों को शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। तो आइए, देखते हैं इस परिणाम को लेकर लोग किस तरह का रिएक्शन दे रहे हैं...

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!