सांड का तांडव! पहले दौड़ाया फिर बीच सड़क उठाकर पटक दिया, Video में देखें खौफनाक मंजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2022, 03:46 PM IST

Bull Attack CCTV Video: कई बार तो अचानक ही आवारा जानवर किसी राह चलते शख्स पर हमला कर देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो इतना खतरनाक है, जिसे देखकर आप खौफ में आ जाएंगे।

सांड का तांडव! पहले दौड़ाया फिर बीच सड़क उठाकर पटक दिया, Video में देखें खौफनाक मंजर
Photo Credit: Twitter

Bull Attack CCTV Video: आपने अक्सर सड़क पर आवारा जानवरों का तांडव देखा होगा। आवारा जानवर जमकर लड़ते भी दिखाई देते हैं। कई बार ये आवारा जानवर इतने खतरनाक तरीके से लड़ते हैं कि आस-पास के लोगों को चोट पहुंचा देते हैं। कई बार तो अचानक ही आवारा जानवर किसी राह चलते शख्स पर हमला कर देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो इतना खतरनाक है, जिसे देखकर आप खौफ में आ जाएंगे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो-तीन आवारा सांड़ सड़क पर खड़े होते हैं। वहीं गली से एक महिला गुजरती है। आप देख सकते हैं कि महिला किसी काम से बाहर जा रही होती है और बहुत ही शांति से सड़क पर से गुजर रही होती है। महिला को क्या पता था कि वहां से गुजरना उसके लिए घातक होने वाला है। इस बीच सड़क पर खड़ा एक सांड अचानक ही महिला पर हमला कर देता है। आप देख सकते हैं कि सांड़ तेजी से दौड़ते हुए महिला की तरफ आता है और उसे सींग से पकड़कर उठाता है। इसके बाद महिला को बीच सड़क नीचे पटक देता है। देखें वीडियो-

महिला का रौंदते हुए भाग जाता है सांड़

वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला को बीच सड़क पर पटक कर सांड़ उसे रौंदते हुए वहां से भाग जाता है। वहीं, सांड़ के हमले से महिला की हालत खराब हो जाती है। आप देख सकते हैं कि जब तक कोई मदद के लिए नहीं आता है, महिला सड़क से उठ नहीं पाती है। वीडियो देखने में बहुत ही खतरनाक है। वीडियो को देखकर आपकी रातों की नींद उड़ जाएगी। वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है। जिस तरह सांड़ ने महिला पर हमला किया, महिला की जान पर भी मुश्किल आ सकती थी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बहुत बुरी तरह सड़क पर पटकी जाती है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस वीडियो को ट्वविटर पर Er Mohammad Aslam Alig नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के साथ लिखे कैप्शन के अनुसार, वीडियो राजस्थान के जोधपुर का है। यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'राजस्थान : जोधपुर में आवारा पशुओं का आतंक, सड़क पर गुजर रही महिला पर पड़ा भारी।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!