OMG: शादी में कर रहे थे डांस तभी फटी धरती और देखते ही देखते समा गए दर्जनों लोग

Wedding Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के फंक्शन में दर्जनों लोग इकट्ठा हुए हैं। इस दौरान फुल पार्टी का माहौल बना हुआ है। अगले पल क्या होने वाला है, सभी इस बात से अंजान हैं। इस दौरान वहां डीजे बज रहा है और लोग जमकर नाच रहे हैं। आप देख सकते हैं कि कई महिला और पुरुष डांस फ्लोर पर हाथ उठा-उठाकर नाच रहे थे।

wedding
शादी में डांस का वीडियो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शादी का खौफनाक वीडियो
  • डांस के दौरान हुआ हादसा
  • धरती फटी और समा गए लोग

Wedding Video: सोशल मीडिया पर शादी के बहुत सारे वीडियो देखने को मिल जाते हैं। शादियों के कई वीडियो इतने जबरदस्त होते हैं, जिन्हें देखने के बाद हमारा मनोरंजन होता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर पहले तो आपकी धड़कन रुक जाएगी। हालांकि बाद में आपको मजा भी आ जाएगा। यह वीडियो देखकर इंटरनेट यूजर्स हैरान रह गए हैं। वीडियो शादी के फंक्शन का है। आप देख सकते हैं कि बहुत सारे लोग शादी फंक्शन में नाच रहे होते हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के फंक्शन में दर्जनों लोग इकट्ठा हुए हैं। इस दौरान फुल पार्टी का माहौल बना हुआ है। अगले पल क्या होने वाला है, सभी इस बात से अंजान हैं। इस दौरान वहां डीजे बज रहा है और लोग जमकर नाच रहे हैं। आप देख सकते हैं कि कई महिला और पुरुष डांस फ्लोर पर हाथ उठा-उठाकर नाच रहे थे। इस दौरान कई सारे लोग चारों तरफ खड़े होकर उनको नाचते हुए देख भी रहे थे। आप देख सकते हैं कि शादी में काफी खुशी का माहौल है।

ये भी पढ़ें- गजब: 64 साल के बुजुर्ग चाचा खेलते हैं जबरदस्त फुटबॉल, Video देखकर हो जाएंगे दीवाने

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो

वीडियो में इसके अगले पल जो होता है, उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। आप देख सकते हैं कि लोग जोर-जोर से उछल-उछलकर नाच रहे थे। इस दौरान जिस जगह पर वह लोग खड़े होकर नाच रहे थे, वह जगह कई फीट नीचे धंस जाती है और लोग भयंकर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। आप वीडियो में जमीन को नीचे धंसते हुए देख सकते हैं। इसके बाद लोग कई फीट नीचे गिर जाते हैं। हालांकि यहां पर वीडियो को कॉमेडी रूप देने की कोशिश की गई है। देखें वीडियो- 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ammu_kushwaha (@ammu__rx100)

वीडियो को इंस्टाग्राम पर ammu__rx100 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। वीडियो को शेयर करने के साथ यूजर ने लिखा, 'भाई तेरी शादी में धरती फाड़ डांस करूंगा।' वीडियो देखकर आप एक बार को तो चौंक जाएंगे, लेकिन थोड़ी देर बाद आप अपने आप हंसने लगेंगे। वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे अब तक 53 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। वहीं वीडियो को 8 लाख से ज्यादा व्यूज (Views) मिल चुके हैं।

अगली खबर