शादी के 1 महीने बाद पत्नी के पेट में हुआ दर्द, 4 महीने की प्रेग्नेंट निकली, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2022, 09:15 PM IST

Lucknow : युवक को शादी के बाद पता चला कि उसकी पत्नी के गर्भ में किसी ओर के प्यार की निशानी है। मामले का खुलासा तब हुआ जब नव विवाहिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद चिकित्सकों की सलाह पर सोनोग्राफी करवाई गई।

शादी के 1 महीने बाद पत्नी के पेट में हुआ दर्द, 4 महीने की प्रेग्नेंट निकली, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Photo Credit: BCCL

Lucknow : उत्तर प्रदेश के एक परिवार में खुशियों का माहौल था। एक माह पहले ही घर के बेटे की धूमधाम से शादी हुई थी। सुंदर और सुशील बहू के घर आने से ससुराल वाले फूले नहीं समा रहे थे कि अचानक इन खुशियों पर डॉक्टर की एक बात ने ऐसा वज्रपात किया कि मामला थाने तक जा पहुंचा। मामला जुड़ा है नवविवाहिता की बेवफाई से। 

दरअसल, उत्तर प्रदेश के के महाराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक पति के पैरों तले उस समय जमीन खिसक गई, जब उसे डॉक्टर्स से पता चला कि उसकी पत्नी चार माह की गर्भवती है। हैरानी की बात ये थी कि युवक की शा​दी इस युवती से एक माह पहले ही हुई थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब नव विवाहिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। 

दर्द से चला मर्ज का पता 

दरअसल, पेट में दर्द होने के कारण चिकित्सकों की सलाह पर सोनोग्राफी करवाई गई। इसके बाद डॉक्टर ने कहा कि, महिला के गर्भ में चार माह का भ्रूण है। अब पीड़ित ने महिला समेत उसके परिवार के खिलाफ थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि, मामला परिवार में पति-पत्नी के बीच का है, इसकी जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार की ओर से जानकारी दी गई है कि शादी के एक महीने बाद नई नवेली बहू के पेट में अचानक दर्द होने लगा। घर पर दवा दी गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बाद में बहू को पीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने बहू के गर्भवती होने का शक जाहिर किया। इसके बाद सोनोग्राफी करवाई गई। तब खुलासा हुआ कि नवविवाहिता चार माह की गर्भवती है। मामला दर्ज होने के बाद अब पुलिस हर पहलु की बारिकी से जांच कर रही है। वहीं परिजन भी महिला से पूछताछ कर पता लगाने में जुटे हैं कि आखिर उनके साथ धोखाधड़ी क्यों की गई। बहरहाल युवक सदमे में है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!