अजब प्रेम की गजब कहानी! BF से शादी करने के लिए तैरकर बांग्लादेश से भारत आई लड़की

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2022, 12:03 PM IST

OMG News: एक लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी रचाने के लिए अवैध तरीके से बांग्लादेश से भारत पहुंची। पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।

अजब प्रेम की गजब कहानी! BF से शादी करने के लिए तैरकर बांग्लादेश से भारत आई लड़की

Ajab Gajab News: बहुत पुरानी कहावत है प्यार ना तो जाति देखता है और ना ही धर्म। प्यार तो बस प्यार देखता है। इस प्यार के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कई तो अपनी जान तक दे देते हैं। लेकिन, प्यार को लेकर ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। क्योंकि, एक लड़की प्यार की खातिर तैरकर बांग्लादेश से भारत पहुंच गई। ये बात सुनकर भले ही आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह सच है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, इस लड़की की पहचान 22 वर्षीय कृष्णा मंडल के रूप में की गई है। जिसे पुलिस ने अवैध रूप में देश में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जाता है फेसबुक पर कृष्णा की मुलाकात अभिक मंडल से हुई थी। दोनों में बातचीत शुरू हो गई और दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन, कृष्णा को अभिक की जुदाई बर्दाश्त नहीं हो पाई और उससे मिलने के लिए भारत पहुंच गई। भारत पहुंचने के लिए उसने जो किया उससे सब हैरान रह गए। कृष्णा सुंदरबन के जंगलों को पार करते हुए और नदी में तैरकर भारत पहुंची। क्योंकि, उसके पास वैध पासपोर्ट नहीं था। 

प्यार के लिए लड़की ने उठाया बड़ा कदम

इसके बाद दोनों ने कोलकाता के कालीघाट मंदिर में शादी रचाई। हालांकि, पुलिस ने कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि कृष्णा को अब बांग्लादेश उच्चायोग को सौंपा जाएगा। आलम ये है कि यह मामला चर्चा का विषय बन गया है और लोग सच्चाई जानकर काफी हैरान हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं जब किसी ने अवैध रूप से सीमा पार की हो। इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!