क्रिसमस ट्री से लिपटा था जहरीला सांप, परिवार ने करीब से जब देखा तो उड़े होश, Video 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 28, 2021, 11:56 AM IST

Snake in Christmas tree : '7 न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक एडिलेड के गल्फव्यू में रहने वाला एक परिवार क्रिसमस ट्री को सजा रहा था तभी उसने ट्री से लिपटे हुए एक सांप को देखा। सांप रंगीन फीते के साथ खुद को ट्री से लपेटकर रखा था।

क्रिसमस ट्री से लिपटा था जहरीला सांप, परिवार ने करीब से जब देखा तो उड़े होश, Video 
Photo Credit: YouTube

एडिलेड :  दुनिया भर में लोग क्रिसमस का बेसब्री से इंतजार करते हैं। दिसबंर का महीना शुरू होते ही इस पर्व को मनाने की तैयारी शुरू हो जाती है।  कार्यालयों से लेकर घरों तक रंग-बिरंगे क्रिसमस ट्री लगाए जाते हैं। क्रिसमस ट्री पर चमकीले रंगीन कागज के फीते, रंगीन लाइटें, कैंडल्स और आकर्षित करने वाली वस्तुएं लगाई जाती हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में एक परिवार क्रिसमस ट्री को देखकर हैरान रह गया। 

परिवार को लगा कि ट्री पर अलग रंग को यह भी कोई फीता है 

इस परिवार ने पाया कि क्रिसमस ट्री पर फीते की तरह कुछ अलग सा लिपटा हुआ है। परिवार को पहले लगा कि क्रिससम ट्री पर अलग तरीके का कोई फीता लपेटा गया है लेकिन परिवार के लोगों ने जब करीब से जाकर देखा तो पाया कि क्रिसमस ट्री से भूरे रंग का एक सांप लिपटा हुआ है। 

सांप पकड़ने वाले ने उसे ट्री से निकाला

'7 न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक एडिलेड के गल्फव्यू में रहने वाला एक परिवार क्रिसमस ट्री को सजा रहा था तभी उसने ट्री से लिपटे हुए एक सांप को देखा। सांप रंगीन फीते के साथ खुद को ट्री से लपेटकर रखा था। इसके बाद परिवार ने सांप पकड़ने वाले जेराड वेये से संपर्क किया। जेराड को क्रिसमस ट्री से हटाने में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।  

जेराड ने कहा कि ट्री से सांप को अलग करना थोड़ा मुश्किल था क्योंकि चारों तरफ लाइटें एवं तार लगे हुए थे। दरअसल, इन दिनों मौसम में गजब का उतार-चढ़ाव हो रहा है। मौसम काफी गर्म भी है और ठंडा भी।
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!