Viral Photo: इस तस्वीर में कितने जानवर हैं? ढूंढ लिया तो कहलाएंगे बुद्धिमान, जल्द ट्राई करें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 31, 2022, 01:48 PM IST

Optical Illusion Viral Photo: सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन वाली काफी तस्वीरें शेयर हो रही हैं, लेकिन ज्यादातर लोग सही-सही जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

Viral Photo: इस तस्वीर में कितने जानवर हैं? ढूंढ लिया तो कहलाएंगे बुद्धिमान, जल्द ट्राई करें
Photo Credit: Twitter

Optical Illusion Viral Photo: सोशल मीडिया (Social Media) पर रोजाना कई तरह की तस्वीरें शेयर होती रहती हैं। इनमें कुछ तस्वीरें हंसाने वाली होती है, जबकि कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं, जिन्हें देखकर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। इतना ही नहीं बार-बार देखने के बाद भी लोगों को तस्वीर की सच्चाई समझ में नहीं आती है। इस तरह की तस्वीरें ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें कहलाती हैं। एक ऐसी ही तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Photo) हो रही हैं, जिसे देखकर लोगों का दिमाग चकरा गया है। क्योंकि, इस तस्वीर में लोगों से जानवरों को ढूंढने के लिए कहा जा रहा है, जिसका जवाब देने में ज्यादातर लोग फेल हो गए हैं। 
 
ये तो हम सब जानते हैं कि ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें हमारे व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताती है। आज कल सोशल मीडिया पर इस तरह की तस्वीरें काफी वायरल (Viral) हो रही हैं और लोगों को चैलेंज भी दिया जा रहा है। इस तस्वीर में कितने जानवर छिपे हैं उसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। ज्यादातर लोग अब तक सही-सही जवाब नहीं दे पाए हैं। अगर आप खुद को बुद्धिमान मानते हैं तो इस तस्वीर में कितने जानवर ढूंढ कर बताएं। तो पहले गौर से इस तस्वीर को देखें...

तस्वीर ने लोगों को कन्फ्यूज किया

तस्वीर देखने के बाद आपको क्या समझ में आया। आखिर इस तस्वीर में आपको कितने जानवर दिखाई दिए। ये तो समझ ही गए होंगे कि तस्वीर में कुल 9 जानवर छिपे हैं। लेकिन, कौन-कौन जानवर छिपे हैं उसे ढूंढना इतना आसान नहीं है। अगर आपने सभी नौ जानवरों को ढूंढ लिया है, तो कमेंट कर उनका नाम जरूर बताएं। 90 प्रतिशत से ज्यादा लोग अब तक सही जवाब नहीं दे पाए हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!