दूल्हे के दोस्त ने सबके सामने होने वाली भाभी को किया प्रपोज, 1 साल बाद आया चौंकाने वाला ट्विस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 31, 2022, 12:35 PM IST

Weird Love Story: शादी के दिन दूल्हे के दोस्त ने दुल्हन को प्रपोज कर दिया। उस वक्त तो दुल्हन कुछ नहीं बोली, लेकिन साल बाद अपने पति से तलाक लेकर उससे शादी कर ली।

दूल्हे के दोस्त ने सबके सामने होने वाली भाभी को किया प्रपोज, 1 साल बाद आया चौंकाने वाला ट्विस्ट

Ajab Gajab Love Story: किसी भी शादी में सबसे ज्यादा मौज-मस्ती दूल्हा-दुल्हन के दोस्त करते हैं। मजे लेने के लिए तो कई बार तो ऐसी हरकत कर देते हैं, जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। लेकिन, एक शादी में दूल्हे के दोस्त ने तो सारी सीमाएं ही पार कर दी और महफिल लूट ले गया। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा दोस्त ने क्या कर दिया? तो हम आपको बता दें कि दूल्हे के दोस्त ने सबके सामने अपनी होने वाली भाभी को प्रपोज कर दिया। भला सोचिए, ऐसा कौन करता है? इतना ही नहीं बेचारे दूल्हे पर क्या बीती होगी? बड़ी बात तो ये है कि एक साल बाद इस मामले में गजब का ट्विस्ट आया। 

ये अजीबोगरीब मामला यूएस का है।  Illinois की रहने वाली डेसीरी व्हाइट ने अपने साथ बीती एक घटना को लोगों के साथ शेयर किया है। सच्चाई जानने के बाद लोग काफी हैरान हैं। आखिर हैरान हो भी क्यों ना, मामला ही कुछ ऐसा है? डेसीरी ने बताया कि साल 2010 में जिस लड़के के साथ उसकी शादी हो रही थी उस वक्त उसका एक दोस्त ब्रायंट भी मौजूद था। शादी में ब्रायंट जब स्पीच दे रहा था तो उसी वक्त उसने सबके सामने डेसीरी को प्रपोज कर दिया। ब्रांयट की बातें सुनकर दूल्हा समेत वहां मौजूद सारे मेहमान दंग रह गए। रिपोर्ट के अनुसार, ब्रायंट जब स्पीच दे रहा था उस वक्त नशे में था और डेसीरी को देखकर अपना होश खो बैठा। ब्रायंट ने यहां तक कहा कि जब उसने डेसीरी को पहली बार देखा उसी वक्त उसे प्यार हो गया और जब उसे पता चला कि उसका ब्वॉयफ्रेंड है तो उसने उससे दोस्ती कर ली।  

एक साल में ही टूट गई शादी

हालांकि, उस वक्त डेसीरी की शादी तो हो गई लेकिन ये शादी एक साल में ही खत्म हो गई। डेसीरी ने अपने पति से तलाक ले लिया। इसके बाद साल 2012 में डेसीरी ने ब्रायंट से शादी कर ली। अब दोनों काफी खुश हैं और दोनों के चार बच्चे भी हैं। इतना ही नहीं डेसीरी के एक्स हसबैंड और वर्तमान हसबैंड दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। लेकिन, इस सच्चाई ने लोगों को हैरान कर दिया। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!