अजब: धरती के बजाय आकाश की ओर बहता है इस झरने का पानी, न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण नियम को देता है चुनौती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 10, 2022, 10:00 PM IST

Reverse Waterfall in Maharashtra: महाराष्ट्र के नानेघाट (Naneghat Reverse Waterfall) का उल्टा झरना आज भी वैज्ञानिकों के लिए किसी रहस्य की तरह है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसका पानी नीचे धरती की तरह आने के बजाय ऊपर आकाश की (Reverse Waterfall) तरफ चला जाता है।

अजब: धरती के बजाय आकाश की ओर बहता है इस झरने का पानी, न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण नियम को देता है चुनौती
Photo Credit: Twitter

Reverse Waterfall in Maharashtra: दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है। इस धरती पर कई ऐसे रहस्य हैं, जो वैज्ञानिकों के लिए आज भी किसी पहेली की तरह हैं। ये रहस्य आज भी विज्ञान को उलझाए रखती हैं। ऐसा ही एक रहस्य हमारे देश में मौजूद है। यह न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण के नियम को फेल साबित करता है। महाराष्ट्र के नानेघाट (Naneghat Reverse Waterfall) का उल्टा झरना आज भी वैज्ञानिकों के लिए किसी रहस्य की तरह है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसका पानी नीचे धरती की तरह आने के बजाय ऊपर आकाश की (Reverse Waterfall) तरफ चला जाता है।

क्या हुआ? इस अजीबोगरीब झरने के बारे में सुनकर चौंक गए ना आप! सोचकर ही आश्चर्य महसूस होता है कि कैसे झरने का पानी धरती की तरफ आने की बजाय ऊपर की ओर चला जाता है। यह झरना नानेघाट पुणे में जुन्नार के पास स्थित है। यह इलाका महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में है। इसकी दूरी महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से लगभग तीन घंटे की है। यह रिवर्स वॉटरफॉल पूरी दुनिया में मशहूर है। मॉनसून सीजन में यानी बरसात के मौसम में इसकी सुंदरता देखने लायक होती है। देखें वीडियो-

IFS अधिकारी ने शेयर किया वीडियो

जब बरसात होती है तो उस वक्त झरने में काफी ज्यादा पानी होता है। झरने से पानी उड़कर ऊपर जाता देख लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। यह एक अलग किस्म का अनुभव देता है। इस झरने का एक वीडियो IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो ट्वीट कर उन्होंने बताया कि क्यों झरने का पानी ऊपर जाता है। उन्होंने लिखा है, 'हवा की रफ्तार का मैग्नीट्यूड जब गुरुत्वाकर्षण शक्ति के बराबर अथवा ज्यादा होता है, तो ऐसा होता है।'

क्या कहते हैं वैज्ञानिक

वहीं वैज्ञानिकों का दावा है कि यहां हवा बहुत तेज चलती है। इस कारण हवा का बल गुरुत्वाकर्षण बल से ज्यादा होता है। इससे वॉटरफॉल का पानी ऊपर उड़ जाता है। वीडियो इतना जबरदस्त है कि लोगों में इसे देखने की होड़ मच गई है। इसे अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। आप वीडियो में झरने के पानी को ऊपर उड़ता हुआ देख सकते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!