MP: मुरैना में दलित नेता के घर भिड़े BJP जिलाध्यक्ष  गुप्ता और सिंधिया समर्थक शर्मा Video 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2021, 11:58 AM IST

Morena News : भाजपा नेता और सिंधिया समर्थक के बीच हुई इस कहासुनी पर कांग्रेस ने चुटकी ली है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के ट्विटर हैंडल पर इस वाकए का वीडियो साझा किया गया है।

MP: मुरैना में दलित नेता के घर भिड़े BJP जिलाध्यक्ष  गुप्ता और सिंधिया समर्थक शर्मा Video 
Photo Credit: ANI

मुरैना : मध्य प्रदेश के मुरैना में भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक हरिओम शर्मा के बीच तीखी नोकझोंक होने का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों नेता अपना आपा खोते हुए दिखे हैं। दरअसल, भाजपा आगामी निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी है। इसी क्रम में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना पहुंचे थे। 

पार्टी के दलित कार्यकर्ता के यहां भोजन किया
दोनों नेताओं ने मुरैना में पार्टी के एक दलित कार्यकर्ता के घर भोजन किया। कुछ देर बाद शर्मा भी वहा पहुंचे लेकिन उन्हें घर में दाखिल होने से कथित रूप से रोक दिया गया। जिसके बाद गुप्ता और शर्मा के बीच विवाद शुरू हो गया। हालांकि, वहां मौजूद पार्टी नेताओं के दखल देने और समझाने पर दोनों नेता शांत हुए।

कांग्रेस ने ली चुटकी
भाजपा नेता और सिंधिया समर्थक के बीच हुई इस कहासुनी पर कांग्रेस ने चुटकी ली है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के ट्विटर हैंडल पर इस वाकए का वीडियो साझा किया गया है और लिखा गया है- 'सिंधिया समर्थकों की भाजपा में दुर्दशा। मुरैना में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थक जिलाध्यक्ष योगेश गुप्ता और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सिंधिया समर्थक हरिओम शर्मा के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। गए सम्मान की तलाश में, पहुंच गए दुर्गति के पास में।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!