Shocking Video: भालू के सामने मां ने बच्ची को फेंका, फिर जो हुआ उसे देख कांप जाएंगे आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2022, 02:43 PM IST

Bear Viral Video: यह वायरल वीडियो (Viral Video) उज्बेकिस्तान का है, जहां एक मां अपनी ही बच्ची की जान लेने के लिए तैयार थी। ये बात सुनकर भले ही आपको झटका लगा हो, लेकिन यह सच है। बताया जा रहा है कि एक महिला अपनी तीन साल की बच्ची को घुमाने के लिए चिड़ियाघर गई थी। महिला बच्ची को भालू दिखा रही थी। रेलिंग पर बच्ची को खड़ी करके भालू दिखा रही थी। लेकिन, अचानक महिला ने बच्ची को भालू के बाड़े में धकेल दिया।

Shocking Video: भालू के सामने मां ने बच्ची को फेंका, फिर जो हुआ उसे देख कांप जाएंगे आप
Photo Credit: Twitter

Bear Viral Video: कहते हैं इस दुनिया में एक बच्चे को उसकी मां से ज्यादा प्यार कोई नहीं कर सकता। अपने बच्चों की खातिर मां जान तक न्यौछावर करने के लिए तैयार रहती है। इसके कई उदाहरण आपने देखे भी होंगे। लेकिन, इस कलयुग में एक मां बच्चे के साथ ऐसा सलूक किया जिसके बारे में जानकर आप कांप जाएंगे। आलम ये है कि इस मां की जमकर आलोचना हो रही है और लोग वीडियो देखकर शॉक्ड हैं। 

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो (Viral Video) उज्बेकिस्तान का है, जहां एक मां अपनी ही बच्ची की जान लेने के लिए तैयार थी। ये बात सुनकर भले ही आपको झटका लगा हो, लेकिन यह सच है। बताया जा रहा है कि एक महिला अपनी तीन साल की बच्ची को घुमाने के लिए चिड़ियाघर गई थी। महिला बच्ची को भालू दिखा रही थी। रेलिंग पर बच्ची को खड़ी करके भालू दिखा रही थी। लेकिन, अचानक महिला ने बच्ची को भालू के बाड़े में धकेल दिया। बच्ची को नीचा गिरता देख भालू उसकी तरफ दौड़ पड़ता है। लेकिन, कहते हैं जानवर में भी इंसानियत होती है। जूजू नाम के भालू ने बस बच्ची को सूंघा और फिर वहां से चला गया। 

दिल दहलाने वाला था मंजर

वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही चिड़ियाघर के स्टाफ भी वहां पहुंच गए और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, बाड़े में गिरने के कारण बच्ची को हल्की चोटें आई हैं। लेकिन, यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं और महिला पर गुस्सा कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग भालू की तारीफ कर रहे हैं। तो आपको यह चौंकाने वाला वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!