VIDEO: जूतों को पानी से बचाने के लिए शख्स ने भिड़ाया ऐसा जुगाड़, देखकर लोगों को चकराया दिमाग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2022, 03:16 PM IST

Funny Video: एक शख्स ने जूतों को पानी से बचाने के लिए अनोखा जुगाड़ भिड़ाया, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए। अब यह मजेदार वीडियो वायरल हो गया है।

VIDEO: जूतों को पानी से बचाने के लिए शख्स ने भिड़ाया ऐसा जुगाड़, देखकर लोगों को चकराया दिमाग
Photo Credit: Instagram

Funny Video: आज कल लोग हर काम में जुगाड़ भिड़ाते हैं। कुछ लोग तो इसके लिए ऐसी-ऐसी तरकीब लगाते हैं, जिसे देखकर दुनिया हैरान रह जाती है। सोशल मीडिया (Social media) पर भी इस तरह के मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, जूतों को पानी से बचाने के लिए एक शख्स ने ऐसा जुगाड़ भिड़ाया, जिसके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते। 

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं एक शख्स साइकिल से जा रहा होता है। तभी एक गली में पानी लगा होता है। शख्स पानी देखकर घबरा जाता है और जूतों को पानी से बचाने के बारे में सोचता है। पानी से जूतों को बचाने के लिए शख्स जो तरकीब लगाता है वो अपने आप में अनोखा था। जूतों को बचाने के लिए शख्स दिवाल का सहारा लेता है और उस पर पैर को टिका देता है। वहीं, हाथ से साइकिल को पकड़ता है और दिवाल पर चलते हुए अनोखे अंदाज में पानी को पार करता है। देखें वीडियो...

अनोखा जुगाड़

वीडियो देखकर आपको भी जरूर झटका लगा होगा। सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कौन करता है? अब यह अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को  'naturelife_ok' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 35 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!