मिसाल: डिलीवरी ब्वॉय का काम किया, ऑटो चलाया, अब उड़ा रहा प्लेन, वीडियो में देखें श्रीकांत की कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2022, 02:27 PM IST

नागपुर का रहने वाला श्रीकांत स्कूल के दिनों में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। इतना ही नहीं उसे ऑटो भी चलाना पड़ा। लेकिन, अब वो प्लेन उड़ा रहा है।

इस दुनिया में कब, किसकी किस्मत चमक जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कुछ लोग अपनी किस्मत बदलने के लिए जीतोड़ मेहनत करते हैं, तो कई लोगों को कामयाबी आसानी से मिल जाती है। लेकिन, आज हम आपको जिस शख्स से मिलवाने जा रहे हैं, उसने अपनी किस्मत बदलने के लिए डिलीवरी ब्वॉय का भी काम किया और उसे ऑटो भी चलाना पड़ा। लेकिन, उसने हार नहीं मानी और अब प्लेन उड़ा रहा है। ये कहानी है नागपुर के रहने वाले श्रीकांत पंतवाने की, जो आज अपने जुनून से पायलट बन गए। लेकिन, एक समय उनकी हालत ऐसी थी कि स्कूली दिनों में उन्हें ऑटो तक चलाना पड़ा। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!