Shocking: शख्स ने महिला को रेलवे पटरी पर फेंका, 21 सेकेंड के इस वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2022, 04:44 PM IST

Shocking Video: न्यूयॉर्क शहर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने महिला को रेलवे पटरी पर फेंक दिया। इस वीडियो को देखकर लोग काफी हैरान है।

Shocking: शख्स ने महिला को रेलवे पटरी पर फेंका, 21 सेकेंड के इस वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Photo Credit: Twitter

Shocking Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स ने महिला को जबरन रेलवे पटरी फेंक दिया और फिर वहां से चलते बना। पुलिस ने उस शख्स की पहचान करने के लिए लोगों से मदद मांगी है। आलम ये है कि इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और घटना की काफी आलोचना कर रहे हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, यह वायरल वीडियो न्यूयॉर्क शहर के ब्रोंक्स का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं वेस्टचेस्टर एवेन्यू-जैक्सन एवेन्यू स्टॉप पर एक महिला खड़ी थी। तभी एक शख्स पीछे से आया और महिला को कसकर पकड़ा और फिर पटरियों की ओर उसे फेंक दिया। महिला प्लेटफॉर्म फुटपाथ से टकराते हुए पटरियों पर गिर पड़ी। यह पूरा मामला CCTV कैमरे में कैद हो गया और शख्स की पहचान करने के लिए वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। देखें वीडियो...

महिला की हालत में सुधार

बताया जा रहा है कि महिला की उम्र 52 साल है। गंभीर हालत में उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस डिपार्टमेंट के आयुक्त कीचंत सिवेल ने का कहना है कि महिला की हालत में सुधार हो रहा है। लेकिन, इस घटना से हड़कंप मच गया है। गनीमत ये रही कि जिस वक्त महिला को पटरी पर फेंका गया उस वक्त कोई ट्रेन नहीं आ रही थी। वरना परिणाम ज्यादा खतरनाक हो सकता था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, मामले की छानबीन की जा रही है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!