Ajab Gajab News: इस दुनिया में ऐसी-ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिनपर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। सूडान से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर लोग दंग हैं। यहां एक गाय पर हत्या का आरोप लगा है और पुलिस ने उस गाय को गिरफ्तार भी कर लिया है। कहा जा रहा है कि इस गाय पर अब मुकदमा चलेगा और दोषी पाए जाने पर उसे जेल की सजा भी मिल सकती है। इस पर बात पर हो सकता है आपको यकीन ना हो रहा हो, लेकिन यह सच है। तो आइए, जानते हैं क्या है ये चौंकाने वाला मामला?
साउथ सूडान के लेक्स स्टेट में एक अजीबोगरीब घटना घटी है। डेली स्टार के मुताबिक, यहां एक गाय ने फार्म के नजदीक एक लड़के पर जोरदार हमला किया। हमला ऐसा था कि लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। मामला थाने तक पहुंच गया और पुलिस ने उस गाय को गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं गाय के साथ-साथ उसके मालिक को भी हिरासत में लिया गया है। लड़का 12 साल का था। साउथ सूडान के प्रवक्ता मेजर एलिजा मबोरो का कहना है कि गाय को रुंबेक सेंट्रल काउंटी पुलिस स्टेशन में फिलहाल रखा गया है।
पहले भी घट चुकी है इस तरह की घटना
हैरानी वाली बात ये है कि इससे पहले भी यहां इस तरह की घटना घट चुकी है। करीब एक महीने पहले एक भेड़ को गिरफ्तार किया गया था। भेड़ पर एक 45 साल की महिला के मर्डर का आरोप था। जिसके बाद उस पर मुकदमा चला और उसे तीन साल जेल की सजा सुनाई गई। इतना ही नहीं कई और जानवरों पर भी हत्या का आरोप लग चुका है और जेल की सजा हो चुकी है।

