VIDEO: लाइन में खड़ी महिला को अचानक शख्स ने किया प्रपोज, मिला ऐसा जवाब देखते रह गए लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 4, 2022, 05:43 PM IST

Propose Viral Video: एक शख्स ने महिला को रेस्टोरेंट में प्रपोज किया। लेकिन, महिला शख्स पर भड़क गई और गुस्साते हुए वहां से चली गई। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

VIDEO: लाइन में खड़ी महिला को अचानक शख्स ने किया प्रपोज, मिला ऐसा जवाब देखते रह गए लोग
Photo Credit: Twitter

Propose Viral Video: सोशल मीडिया (Social media) पर आप 'चक्कर' लगा रहे हैं, तो आपको हर तरह के वीडियो (Video) देखने को मिल जाएंगे। इनमें कभी हंसाने वाले वीडियो होते हैं, तो कभी चौंकाने वाले वीडियो होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे दिख जाते हैं जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक प्रपोज करने का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़के का दिल टूटते देखकर लोग हैरान रह गए। हालांकि, कुछ लोग इस वीडियो को देखकर जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं। 

प्रपोज करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक महिला रेस्टोरेंट से कुछ सामान लेने के लिए लाइन में खड़ी है। महिला काउंटर पर कुछ ऑर्डर कर रही है। तभी एक शख्स पीछे से आता है और घुटने के बल बैठकर महिला को प्रपोज करने लगता है। आस-पास लोगों की भीड़ लगी हुई है और सभी लोग महिला के रिएक्शन का इंतजार कर रहे होते हैं। लेकिन, महिला प्रपोज को रिजेक्ट कर देती है और बार-बार मना करते हुए वहां से चली जाती है। वहीं, लोग इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर रहे होते हैं। महिला का रिएक्शन देखकर लड़का उदास हो गया और वो भी वहां से चला गया। 

भड़क गई महिला

लड़के का एक्सप्रेशन देखकर आप अंदाज लगा सकते हैं उसे कैसा फील हो रहा होगा। क्योंकि, महिला भड़क भी जाती है और गुस्से में उसे कह भी देती है। अब यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@Madame_Fossette' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 37 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 66 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, 10 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को रिट्वीट किए हैं। वीडियो देखने के बाद जहां कुछ लोग लड़के पर भड़क रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि बेचारे की बड़ी बेइज्जती हो गई। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!