VIDEO: ऐसे कौन बाल काटता है भाई! शख्स का धांसू स्टाइल देखकर लोगों ने कहा- 'आत्मनिर्भर भारत'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2022, 04:53 PM IST

Viral Video: एक युवक ने बड़े ही धांसू अंदाज में खुद के बाल काटे। शख्स जिस तरह से बाल काट रहा था उसने सबको हैरान कर दिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो या।

VIDEO: ऐसे कौन बाल काटता है भाई! शख्स का धांसू स्टाइल देखकर लोगों ने कहा- 'आत्मनिर्भर भारत'

Viral Video: सोशल मीडिया (Social media) की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार तो ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है, जिन पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में बाल काटने का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं और शख्स का स्टाइल देखकर कह रहे हैं, ' ये है आत्मनिर्भर भारत'। 

आज कल हर कोई कुछ अलग और यूनिक करना चाहता है। इसके लिए लोग ऐसी-ऐसी तरकीब लगाते हैं, जिसके बारे में जानकर 'दुनिया' दंग रह जाती है। अब वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को ही देख लीजिए, किस तरह एक शख्स खद कैंची चलाकर अपने बाल काट रहा है। वीडियो किसी सैलून का लग रहा है। आमतौर पर सैलून में बाल काटने के लिए नाई होते हैं। लेकिन, यह शख्स तो खुद ही जुगाड़ऊ निकला। बिना किसी की मदद से खुद ब खुद अपनी बाल काटने लगा, वो एकदम सही तरीके से। जिस तेजी से वो बाल काट रहा है उसने लोगों को चौंका दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। देखें मजेदार वीडियो... 

इसे कहते हैं टैलेंट

वीडियो देखकर आप भी जरूर झटका खा गए होंगे। सोचे रहे होंगे कि शख्स में तो गजब का टैलेंट है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'yoo__bros' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 19 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पसंद किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि शख्स में गजब का टैलेंट है। जबकि, किसी का कहना है कि देश बदल रहा है और आगे बढ़ रहा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है?

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!