पत्तियों के बीच नजरें गड़ाए बैठा है खतरनाक सांप, ढूंढ लिया तो मान जाएंगे 'बाज' सी नजर है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2022, 04:23 PM IST

Optical Illusion Photo: इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में लोगों से सांप ढूंढने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन ज्यादातर लोग इस टेस्ट में फेल हो गए।

पत्तियों के बीच नजरें गड़ाए बैठा है खतरनाक सांप, ढूंढ लिया तो मान जाएंगे 'बाज' सी नजर है

Optical Illusion Viral Photo: सोशल मीडिया (Social media) पर एक से एक मजेदार तस्वीरें शेयर होती रहती हैं। इनमें कुछ तस्वीरें तो ऐसी होती हैं, जो लोगों का दिल जीत लेती है। वहीं, कुछ तस्वीरें हैरान करने वाली होती हैं। जबकि, कुछ तस्वीरों को देखकर लोग काफी कन्फ्यूज हो जाते हैं और उसकी सच्चाई समझने में पसीने छूट जाते हैं। इन दिनों एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। क्योंकि, इस अजीबोगरीब तस्वीर में लोगों से एक सांप को ढूंढने के लिए कहा गया है। जिसमें ज्यादातर लोग असफल रहे। 

आज कल सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) वाली तस्वीरें काफी शेयर हो रही हैं, जिसमें लोगों को कुछ ना कुछ ढूंढने और देखने का चैलेंज दिया जाता है। कई बार तो सच्चाई सामने होते हुए भी लोगों को नहीं दिखाई देती। अब इस वायरल तस्वीर (Viral photo) को ही देख लीजिए, इस तस्वीर में केवल पत्तियां ही पत्तियां नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं इन पत्तियों के बीच एक खतरनाक सांप छिपकर बैठा है, जिसे ढूंढने का चैलेंज लोगों को दिया गया है। बड़े-बड़े दिग्गज सांप को नहीं ढूंढ पा रहे हैं। तो एक बार आप सांप को ढूंढने का ट्राई करें...

तस्वीर में आपको बी खूब सारे हरे पत्ते दिखाई दे रहे होंगे। लेकिन, काफी गौर से देखने पर ही आपको सांप नजर आएगा। सांप खतरनाक अंदाज में नजर गराए बैठा है और घूर रहा है। लोगों कन्फ्यूज इसलिए हो रहे हैं, क्योंकि सांप भी हरे रंग का है। तो क्या आपको सांप नजर आया। अगर अब भी नहीं तो नीचे दी गई तस्वीर में तो दिख ही गया होगा। 

Viral Photo, Trending Photo, Optical Illusion Photo, Optical Illusion Viral Photo

अब आप भी इस तस्वीर को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और जानने वालों के साथ शेयर करें और उन्हें इस तस्वीर में सांप ढूंढने का चैलेंज दें। जिसने भी इस तस्वीर में सांप को ढूंढ लिया समझिए उसकी नजर बाज जैसी है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!