बीच सड़क लड़की ने की ऐसी हरकत, देखते रह गए साइकिल सवार 'चचा', वीडियो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 21, 2021, 05:55 PM IST

एक लड़की मस्त होकर बीच रोड पर वीडियो बना रही होती है। इस दौरान वह अजीबोगरीब करते हुए नजर आ रही है। तभी एक 'चचा' साइकिल से आ रहे होते हैं। लेकिन, लड़की को देखते ही वो सबकुछ भूल जाते हैं।

बीच सड़क लड़की ने की ऐसी हरकत, देखते रह गए साइकिल सवार 'चचा', वीडियो वायरल
Photo Credit: Instagram

सोशल मीडिया की 'दुनिया' में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं तो काफी मजेदार-मजेदार चीजें देखने को मिल जाएगी। इनमें कुछ कंटेंट तो इतने फनी होते हैं कि देखते ही लोगों के बीच छा जाते हैं। जबकि, कुछ मामले बेहद चौंकाने वाले होते हैं। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर धूम मचा रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। क्योंकि, बीच सड़क एक लड़की को देकर  'चचा' ने जिस तरह के रिएक्शन दिए उसने लोगों का दिल जीत लिया। अब इस वीडियो पर जमकर मजे ले रहे हैं।

बहुत पुरानी कहावत है 'सावधानी हटी दुर्घटना घटी'। मतलब लक्ष्य से नजर हटते ही क्या से क्या हो सकता है? इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक लड़की मस्त होकर बीच रोड पर वीडियो बना रही होती है। इस दौरान वह अजीबोगरीब करते हुए नजर आ रही है। तभी एक 'चचा' साइकिल से आ रहे होते हैं। लेकिन, लड़की को देखते ही वो सबकुछ भूल जाते हैं। लड़की तो अपने धुन में मस्त रहती है, लेकिन शख्स का क्या हाल होता है वीडियो में आप खुद देख लें...

'चचा' तो कहां से कहां पहुंच गए...

शख्स जिस तरह से लड़की को देखने में व्यस्त हो गए उन्हें ध्यान ही नहीं रहा कि वो कहां से कहां जा रहे हैं। यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर अलपोड कर दिया गया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'memes.bks' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और मजे लेते हुए इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!