कुएं में गिर पड़ा था तेंदुआ, इस तरह अनोखे अंदाज में निकाला गया बाहर, देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2022, 10:53 AM IST

Leopard Rescue Viral Video: सोशल मीडिया पर एक तेंदुए का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कुएं में गिर पड़ा था। वन अधिकारियों ने अनोखे अंदाज में उसका रेस्क्यू किया।

कुएं में गिर पड़ा था तेंदुआ, इस तरह अनोखे अंदाज में निकाला गया बाहर, देखें वीडियो
Photo Credit: ANI

Leopard Rescue Video: ओडिशा के संबलपुर से तेंदुए का अनोखा वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कुएं में गिर पड़ा था। जिस तरह से तेंदुए का रेस्क्यू किया गया उसे देखकर लोग दंग हैं। तेंदुए को कुएं से बाहर निकालने के लिए सीढ़ी का इस्तेमाल किया गया। आलम ये है कि इस प्रभावी तकनीक की चर्चा हर तरफ हो रही है। वहीं, पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो गया है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

ये अजीबोगरीब घटना हिंडोल घाट में घटी है। बताया जा रहा है कि यहां एक तेंदुए कुएं में गिर पड़ा। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी मिली हड़कंप मच गया और इसकी सूचना वन अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और बड़े ही नाटकीय ढंग से तेंदुए को बाहर निकाला गया। वीडियो में आप देख सकते हैं अधिकारियों ने पहले रस्सी के दोनों किनारों को कुएं के आरपार बांधा। इसके बाद लकड़ी के एक टुकड़े को बीच में बांध दिया गया, जिस पर तेंदुआ बैठा हुआ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं कुएं में एक सीढ़ी भी डाल दी गई और उसे दीवार से टिकटा दिया गया। इसके बाद जिस अंदाज में तेंदुआ बाहर आता है वो देखने लायक है। देखें वीडियो...

अनोखे अंदाज में तेंदुए का किया गया रेस्क्यू

तो आपने देखा किस तरह तेंदुआ सीढ़ी के सहारे कुएं से बाहर आता है। तेंदुए को बाहर आता देख रेस्क्यू टीम दूर हट जाते हैं। आखिरकार तेंदुए की जान बच जाती है। लेकिन, यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। ट्विटर पर इस वीडियो को ANI ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 20 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कई लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि तेंदुए की किस्मत अच्छी थी। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!