Viral: चोट लगने पर बच्ची को सीने से लगाकर डॉक्टर के पास पहुंचा बंदर, वीडियो देख आंखें हो जाएंगी नम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2022, 10:06 AM IST

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर बंदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इलाज कराने के लिए वो हॉस्पिटल पहुंचा है। लोग इस वीडियो को देखकर काफी भावुक हो रहे हैं।

Viral: चोट लगने पर बच्ची को सीने से लगाकर डॉक्टर के पास पहुंचा बंदर, वीडियो देख आंखें हो जाएंगी नम
Photo Credit: Twitter

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बंदर का वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग काफी इमोशनल हो रहे हैं। क्योंकि, वीडियो में एक बंदर को चोट लगी है। उसे लेकर दूसरा बंदर इलाज कराने के लिए हॉस्पिटल पहुंच गया। जिसने भी इस नजारा को देखा वो भावुक हो गया। आलम ये है कि लोग सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। 

अक्सर आपने बंदरों (Monkey Video) को झुंड में देखा होगा। बंदर अक्सर लोगों को परेशान करते नजर आते हैं। कभी चीजों को लेकर भाग जाता है, तो कभी लोगों से सामान छीन लेता है। वहीं, कई बार बंदर लोगों के निशाने पर भी आ जाता है। लोग जैसे ही बंदर को अकेले देखते हैं, तो उन पर ईंट-पत्थरों से हमला कर देते हैं। जिसके कारण बंदर कई बार जख्मी भी हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर बिहार के सासाराम से इन दिनों बंदर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो जख्मी है। किसी ने उस बंदर पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिसमें वो घायल हो गया। बंदर अपना इलाज करवाने के लिए क्लीनिक पहुंच गया। देखें वीडियो...  

इलाज करवाने के लिए डॉक्टर के पास पहुंचा बंदर

वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह बंदर डॉक्टर से इलाज करवा रहा है। आराम से बंदर बेंच पर बैठा हुआ है, वहीं डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। डॉक्टर का कहना है कि उस पर ईंट-पत्थर से हमला किए गए हैं, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टर ने ये भी बताया कि पहले तो मैं भी घबरा गया, लेकिन वो दर्दभरी आवाज निकालने लगा। जिसके बाद मैंने उसका इलाज किया और क्लीनिक के अंदर ही उसे आराम करने दिया। इस इमोशनल वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। कई लोग इस घटना की आलोचना भी कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!