रोम-रोम कर्ज में था डूबा, घर भी बिकने वाला था, लेकिन हुआ ऐसा चमत्कार बदल गई पूरी जिंदगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 01:43 PM IST

Ajab Gajab News: एक शख्स नाक तक कर्ज में डूबा हुआ था। कर्ज चुकाने के लिए वो अपना घर बेचने वाला था। लेकिन, अचानक उसकी किस्मत बदल गई और वो करोड़पति बन गया।

रोम-रोम कर्ज में था डूबा, घर भी बिकने वाला था, लेकिन हुआ ऐसा चमत्कार बदल गई पूरी जिंदगी

Ajab Gajab News: बहुत पुरानी कहावत है किसकी किस्मत कब, कहां और कैसे बदल जाएगा कुछ कहा नहीं जा सकता? केरल में एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। जो नाक तक कर्ज में डूबा था। इतना ही उसका घर भी बिकने वाला था। लेकिन, ठीक कुछ घंटे पहले उसकी किस्मत ऐसी पटली कि वो करोड़पति बन गया। शख्स के साथ जो चमत्कार हुआ उस पर उसे खुद यकीन नहीं हो रहा था। आलम ये है कि इस मामले की हर तरफ चर्चा हो रही है। कई लोग तो सच्चाई जानकर दंग हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

केरल के कोझीकोड में रहने वाले इस शख्स का नाम मोहम्मद बावा है। वो काफी कर्ज में डूबे हुए थे। उन्होंने बताया कि बैंक और रिश्तेदारों को मिलाकर उनके ऊपर 50 लाख रुपए का कर्ज था। कर्ज चुकाने के लिए उनके पास बिल्कुल ही पैसे नहीं थे। वहीं, बैंक और जानने वाले उनसे लगातार पैसे मांग रहे थे। कर्ज चुकाने के लिए बावा ने आखिरकार घर बेचने का फैसला किया। दरअसल, उन्हें कोई और रास्ता नहीं दिख रहा था। लेकिन, वो इस परेशानी से बाहर निकलना चाहते थे। इसलिए, उन्होंने घर बेचने का फैसला लिया था। इसके लिए उन्होंने डील भी कर लिया था। लेकिन, घर बिकने से कुछ घंटे पहले ही उनकी किस्मत बदल गई और उन्हें एक करोड़ रुपए की लॉटरी लग गई। 

कुछ घंटों में बदल गई किस्मत

बावा ने बताया कि घर बेचने से पहले उनकी किस्मत खुल गई। उन्होंने अब घर बेचने की डील कैंसिल कर दी है। क्योंकि, करीब आठ महीने पहले ही उन्होंने करीब दो हजार वर्ग फीट जमीन पर अपना घर बनवाया था। बताया जा रहा है कि टैक्स काटकर उन्हें करीब 63 लाख रुपए मिलेंगे। जिससे वो अपना सारा कर्च भी चुका लेंगे और एक अच्छी-खासी रकम भी उनके पास बच जाएगी। लॉटरी लगने से वो और उनका परिवार काफी खुश है। उन्हें लगता है कि उन सबको एक नई जिंदगी मिल गई है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!