कांवड़ियों के स्वागत में पुलिसवालों ने जमकर लगाए ठुमके, सोशल मीडिया पर छाया खाकी का अनोखा अंदाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 12:19 PM IST

UP Police Dance Video: यूपी पुलिस का अनोखा अंदाज सामने आया है। बुलंदशहर में कांवड़ियों के स्वागत में पुलिसवालों ने जमकर डांस किए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

UP Police Dance Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। पुलिसवालों का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों धमाल मचाए हुए है। इस वीडियो में पुलिसवालों डीजे की धुन पर जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। आलम ये है कि 'खाकी' का यह अंदाज लोगों को खूब भा रहा है और लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिसवालों ने कांवड़ियों का जोरादरा स्वागत किया। इस दौरान पुलिसवाले देशभक्ति गीत पर जमकरा नाचते हुए नजर आए। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!