Viral: एक बाइक और लोग 8 , जुगाड़ का ये धांसू वीडियो देख चकरा जाएगा आपका दिमाग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2022, 03:50 PM IST

Jugaad Viral Video: आमतौर पर किसी बाइक पर दो या ज्यादा से ज्यादा तीन लोग बैठते हैं। लेकिन, किसी बाइक पर एक साथ 8 लोगों को बैठे हुए देखा है। यकीनन आप में से ज्यादा लोगों का जवाब ना ही होगा। लेकिन, एक शख्स ने जुगाड़ से बाइक पर आठ लोगों को बैठा दिया।

Viral: एक बाइक और लोग 8 , जुगाड़ का ये धांसू वीडियो देख चकरा जाएगा आपका दिमाग
Photo Credit: Twitter

Jugaad Viral Video: देश और दुनिया में इन दिनों 'जुगाड़' का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर लोग ऐसी-ऐसी चीजें बना देते हैं, जिसे देखकर दुनिया हैरान रह जाती है। कई बार तो बड़े-बड़े दिग्गज भी चौंक जाते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर जुगाड़ के एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इसी कड़ी में जुगाड़ (Jugaad Viral Video) का ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर आपका दिमाग चकरा जाएगा।  

आमतौर पर किसी बाइक पर दो या ज्यादा से ज्यादा तीन लोग बैठते हैं। लेकिन, किसी बाइक पर एक साथ 8 लोगों को बैठे हुए देखा है। यकीनन आप में से ज्यादा लोगों का जवाब ना ही होगा। लेकिन, एक शख्स ने जुगाड़ से बाइक पर आठ लोगों को बैठा दिया। इस जुगाड़ को देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बाइक के पीछे जुगाड़ से एक और सीट को फिट कर दिया गया है। देखकर ऐसा लगता है जैसे कितनी लंबी बाइक है। इसके बाद बाइक पर एक के बाद एक उस बाइक पर आठ लोग बैठते हैं। जिसने भी इस वीडियो को देखा वह हैरान रह गया। देखें वीडियो...

धांसू जुगाड़ देख दंग रह गए लोग

जुगाड़ के वीडियो को देखकर बड़े-बड़े दिग्गज हैरान रह गए। अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को 'DoctorAjayita'ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक 25 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 17 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर मजे भी ले रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!