महिला का दावा, 'थूक लगाकर जावेद हबीब ने काटे बाल', वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2022, 03:46 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक सेमिनार का आयोजन किया गया था। जिसमें हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब आए थे। इस सेमिनार में उन्होंने एक महिला के बाल काटे, जैसा कि आप वीडियो में भी देख सकते हैं। बाल काटते हुए जावेद हबीब कहते हैं कि बाल गंदे हैं। इसमें शैंपू नहीं लगाया गया है। अगर बालों में पानी कमी है ना...इसके बाद वो अपना मुंह महिला के बाल पर ले जाते हैं और थूकते हैं।

महिला का दावा, 'थूक लगाकर जावेद हबीब ने काटे बाल', वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल
Photo Credit: Twitter

सोशल मीडिया पर हमेशा किसी ना किसी मामले को लेकर माहौल गरमाया रहता है। कभी हंसाने वाला मामला होता है, तो कभी हैरान करने वाला। वहीं, कई बार ऐसे मामले भी होते हैं, जिन पर बसह छिड़ जाती है। इसी कड़ी में जानेमाने हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक महिला का बाल काटते नजर आ रहे हैं। पहले तो सब कुछ नॉर्मल लगता है। लेकिन, बाल कटवाने वाली महिला ने दावा किया है कि जावेद हबीब ने थूक लगाकर उसके बाल काटे हैं। तो आइए, पहले जान लेते हैं मामला क्या है?

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक सेमिनार का आयोजन किया गया था। जिसमें हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब आए थे। इस सेमिनार में उन्होंने एक महिला के बाल काटे, जैसा कि आप वीडियो में भी देख सकते हैं। बाल काटते हुए जावेद हबीब कहते हैं कि बाल गंदे हैं। इसमें शैंपू नहीं लगाया गया है। अगर बालों में पानी कमी है ना...इसके बाद वो अपना मुंह महिला के बाल पर ले जाते हैं और थूकते हैं। इसके बाद लोग ताली बजाने लगते हैं। तो पहले इस वीडियो को आप देख लें।

सोशल मीडिया पर माहौल गरमाया

वीडियो देखकर आप पूरा माजर समझ गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद महिला का भी रिएक्शन सामने आ गया है। महिला का कहना है कि उसका नाम पूजा गुप्ता है। वो ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ सही व्यवहार नहीं किया गया। साथ ही यह दिखाने की कोशिश की गई कि अगर पानी नहीं हो तो थूक से भी बाल काटे जा सकते हैं। महिला का कहना है कि वह किसी नुक्कड़ नाई से बाल कटवा लेगी, लेकिन जावेद हबीब से नहीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद माहौल गरमा गया है और कुछ लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग जमकर वीडियो भी शेयर कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!