बिना सर्जरी 'किम कार्दशियन' की तरह दिखती है ये महिला, इंस्टा पर करोड़ों लोग हैं खूबसूरती के दीवाने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 3, 2022, 03:33 PM IST

Instagram Star Anastasia Kvitko: रूस की रहने वाली अनस्तासिया क्वित्को सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। करोड़ों लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं।

बिना सर्जरी 'किम कार्दशियन' की तरह दिखती है ये महिला, इंस्टा पर करोड़ों लोग हैं खूबसूरती के दीवाने
Photo Credit: Instagram

Instagram Star Anastasia Kvitko: सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जिसके जरिए लोगों को ना केवल पहचान मिली है, बल्कि कईयों की किस्मत भी बदल गई। कुछ लोग तो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म से लाखों-करोड़ रुपए कमा रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया स्टार के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। इसके अलावा कई लोग तो सेलिब्रिटी बन चुके हैं। इसी में एक नाम है रूस की रहने वाली महिला 27 साल की अनस्तासिया क्वित्को का, जो आज एक मॉडल और एंटरप्रेन्योर के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके चाहने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। लेकिन, सबसे बड़ी बात ये है कि उनकी तुलना अमेरिकी मॉडल और एक्ट्रेस किम कार्दशियन से होती है। 

ये तो हम सब जानते हैं हर किसी की ख्वाहिश होती है कि वो खूबसूरत के साथ-साथ एट्रेक्टिव दिखे। इसके लिए कई लोग तो अपनी बॉडी पर काफी पैसे भी खर्च करते हैं। लेकिन, अनस्तासिया की बॉडी नेचुरल है। हालांकि, अपनी बॉडी को लेकर किम कार्दशियन काफी सुर्खियों में रहती है। उन्होंने इसके लिए सर्जरी भी कराई है। आलम ये है कि कई महिलाएं किम की तरह दिखना चाहती हैं और उसके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहती हैं। लेकिन, अनस्तासिया का कहना है कि उसने ना तो कोई सर्जरी कराई है और ना ही पैसे खर्च किए हैं। अनस्तासिया का कहना है कि मुझे ये सुनकर अच्छा लगता है कि लोग मेरी तुलना किम कार्दशियन से कर रहे हैं। हालांकि, मुझमें और किम में काफी अंतर है। किम ने प्लास्टिक सर्जरी कराई है, जबकि मेरी बॉडी नेचुरल है। 

करोड़ों लोग हैं दीवाने

एक समय था जब उन्हें मॉडलिंग का काम मिला तो उन्हें वजन कम करने के लिए कहा गया। लेकिन, उन्होनें साफ मना कर दिया। उनका कहना था कि मैं जैसी हूं, अच्छी हूं। इस मॉडल के फिगर की चर्चा सब की जुबान पर रहती है। तभी तो इंस्टाग्राम पर उन्हें 12 मिलियन यानी 1.2 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अनस्तासिया भी अपने फॉलोअर्स के लिए रोजाना एक से एक मजेदार फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!