Viral Video: घोड़े पर बैठकर मजे ले रही थी लड़की, फिर जो हुआ वीडियो देख आ जाएगा मजा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 29, 2021, 11:11 AM IST

Horse Funny Viral Video: एक लड़की मजे से घुड़सवारी का आनंद ले रही थी। लेकिन, अचानक घोड़ा बिदक गया इसके बाद जो लड़की का हाल हुआ उसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है।

Viral Video: घोड़े पर बैठकर मजे ले रही थी लड़की, फिर जो हुआ वीडियो देख आ जाएगा मजा
Photo Credit: Instagram

Horse Viral Funny Video: ये तो हम सब जानते हैं कि हर किसी के मौज-मस्ती करने का तरीका अलग होता है। मस्ती करने के लिए कई बार लोग ऐसी-ऐसी तरकीब निकालते हैं, जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के वीडियो काफी वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक लड़की मस्ती करने के लिए घुड़सवारी कर रही थी। लेकिन, उसके साथ जो हुआ उसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी।

घुड़सवारी करना कई लोगों का पैशन होता है। कुछ लोग तो इस तरह से घुड़सवारी करते हैं, जिन्हें देखकर आंखें खुली की खुली रह जाती है। जबकि, कुछ लोगों का मजाक भी बन जाता है। एक लड़की के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं किस तरह लड़की एक घोड़े पर बैठी है। शुरुआत में तो सबकुछ सामान्य लगता है। लड़की आराम से घोड़े पर मजे लेती रहती है। लेकिन, कुछ ही पल बाद घोड़ा इस तरह पैर से लड़की को मारता है कि वह उछलकर लोहे की दीवार पर पहुंच जाती है। आलम ये है कि लड़की का हाल देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है। देखें वीडियो...

घोड़े ने सिखाया जबरदस्त सबक

घोड़े ने जिस तरह लड़की को सबक सिखाया उसे देखकर लगता है कि वह जिंदगी में दोबारा घोड़े पर नहीं बैठेगी! फिलहाल, यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'ree4_reels'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को हजारों लोग पंसद कर चुके हैं और जबकि लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ' बच गई पापा की परी'। वहीं, कई यूजर्स ने मजेदार इमोजी भी शेयर किए हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!