नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) ने टोक्यो (Tokyo Olympic) में जर्मनी को 5-4 से हराकर इतिहास रच दिया है, इसे लेकर पूरे देश में खुशी की लहर है और इस खास मौके पर लोग खुशी से भरे हुए हैं वहीं सोशल मीडिया पर इसे लेकर तमाम रिएक्शन सामने आ रही हैं और लोग अपनी फीलिंग्स शेयर कर रहे हैं।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी के खिलाफ कांस्य पदक मुकाबले में 5-4 से जीत दर्ज की भारतीय टीम ने जर्मनी को हराकर ओलंपिक खेलों में 41 साल बाद उसे कोई मेडल हासिल किया है।
वहीं इस जीत के हीरो रहे हॉकी प्लेयर गुरजंत सिंह और मंदीप सिंह के घरवालों की खुशी छिपाए नहीं छिप रही है और वो खुलकर इसका इजहार भी कर रहे हैं। अमृतसर में हॉकी खिलाड़ी गुरजंत सिंह के परिवार वालों ने डांस कर इस खुशी को मनाया।
ऐसे ही हॉकी खिलाड़ी मंदीप सिंह का परिवार जालंधर में टीम इंडिया द्वारा Tokyo Olympics में पुरुषों की हॉकी में कांस्य पदक जीतने के बाद जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं, मनदीप के पिता रविंदर सिंह कहते हैं, ''भारत ने कई सालों के बाद पदक जीता है, भारत ने आज जो हासिल किया है, उस पर मैं अवाक हूं।''
भारतीय हॉकी टीम की इस शानदार जीत पर हर ओर खुशी का माहौल है और राष्ट्रपति से लेकर पीएम तक ने ट्वीट कर टीम इंडिया की हौसला आफजाई की है। वहीं लोग भी देश का नाम रोशन करने वाली टीम के समर्थन में देशवासी भी जश्न मनाने में पीछे नहीं दिख रहे हैं। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए 41 साल बाद ओलंपिक में पदक हासिल कर लिया है भारत ने इससे पहले आखिरी गोल्ड मेडल 1980 में मॉस्को में जीता था।
![Hockey Player Cheer:हॉकी प्लेयर गुरजंत और मंदीप के घरवाले कर रहे डांस, मेडल जीतने की खुशी [Viral Video]](https://i.timesnowhindi.com/stories/hockey_5.jpg)
