विशाल छिपकली ने चंद सेकेंड में पूरे हिरण को निगल लिया, जानें क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2022, 05:46 PM IST

Shocking Video: कोमोडो ड्रैगन का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देकखर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। क्योंकि, महज कुछ सेकेंड में उसने पूरे हिरण को निगल लिया।

विशाल छिपकली ने चंद सेकेंड में पूरे हिरण को निगल लिया, जानें क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
Photo Credit: Twitter

Giant lizard Viral Video: इस दुनिया में एक से एक खतरनाक जानवर हैं, जिन्हें देखकर या उनके बारे में जानकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इनमें कुछ जानवर तो इतने खूंखार होते हैं, जो पलक झपकते शिकार को निगल जाते हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो (Shocking Video) अक्सर वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक विशाल छिपकली का ऐसा वीडियो (Lizard Viral Video) सामने आया है, जो चंद सेकेंड में हिरण को निगल गया। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान रह गया और कईयों के तो रोंगटे खड़े हो गए। 

वायरल वीडियो (Viral Video) को देखकर तो कई लोग कन्फ्यूज हो रहे हैं कि क्या ये सच में छिपकली है या फिर डायनासोर। दरअसल, ये कोई डायनासोर नहीं है बल्कि कोमोडो ड्रैगन है। यह छिपकली इंडोनेशिया में पाई जाती है। बताया जा रहा है कि ये छिपकली काफी खतरनाक और जहरीली होती है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह उसने सेकेंडों में हिरण का शिकार किया। बताया जा रहा है कि एक सुनसान खेत में हिरण मरा पड़ा है। उसने जिस तरह से हिरण का शिकार किया उसे देखकर लोग दंग रह गए। छिपकली ने अपने बड़े मुंह से पूरे के पूरे हिरण को निगल लिया। आप देख सकते हैं किस तरह हिरण का पैर उसके मुंह से बाहर लटकते हुए नजर आ रहा है। देखें वीडियो...

चौंकाने वाला नजारा

वीडियो (Shocking Video) देखकर आप भी जरूर सहम गए होंगे। जिस तरह का नजारा है उसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ट्विटर पर इस वीडियो को '@justantherburn' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 12 मिलियन से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। लेकिन, इस वीडियो को लेकर लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। किसी का कहना है कि यह ग्राफिक्स का कमाल है। जबकि, किसी का कहना है कि यह फेक वीडियो है। हम भी इस वीडियो को लेकर कोई दावा नहीं कर रहे हैं। लेकिन, कोमोडो ड्रैगन छिपकली असल में पाई जाती है और ये बेहद खतरनाक होती है। अब इस वीडियो की सच्चाई जो भी हो, लेकिन नजारा दिल दहलाने वाला है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!