VIDEO: हेलीपैड पर आपस में इस तरह टकराए दो हेलिकॉप्टर, पलक झपकते ही उड़ गए परखच्चे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2022, 04:48 PM IST

Helicopter Accident Video: सोशल मीडिया पर हेलिकॉप्टर एक्सीडेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपके रोंगटे जरूर खड़े हो जाएंगे।

VIDEO: हेलीपैड पर आपस में इस तरह टकराए दो हेलिकॉप्टर, पलक झपकते ही उड़ गए परखच्चे
Photo Credit: Twitter

Helicopter Accident Video: सोशल मीडिया पर आपको एक से एक चौंकाने वाले वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चक्कर लगा रहा है, जिसमें आपस में टो हेलिकॉप्टर (Helicopter Accident Video) टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलिकॉप्टर के परखच्चे उड़ गए। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो दंग रह गया। 

ये तो हम सब जानते हैं सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट (Accident Video) के कई खतरनाक वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Shocking Video) दिल दहलाने वाले होते हैं। सड़कों पर तो कई एक्सीडेंट होते हैं, लेकिन हेलीपैड पर एक्सीडेंट हो जाए ऐसा कम ही सुनने को या फिर देखने को मिलता है। लेकिन, वायरल (Viral Video) हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आपको यकीन हो जाएगा कि घटना कहीं भी घट सकती है। आप देख सकते हैं हेलीपैड पर एक हेलिकॉप्टर पहले से खड़ा है। तभी दूसरा हेलिकॉप्टर लैंडिंग के लिए आ रहा होता है। जबकि, पहला हेलिकॉप्टर उड़ान भरने की तैयार कर रहा है। लेकिन, दूसरी की लैंडिंग हो जाती है और फिर जो होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें... 

दिल दहलाने वाला मंजर

वीडियो (Trending Video) देखकर आपको अंदाज लग गया होगा कि नजारा कैसा होगा? 15 सेकेंड का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। वीडियो को साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, 73 सौ से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। जबकि, 12 सौ से ज्यादा लोग रिट्वीट कर चुके हैं। वीडियो देखकर कुछ लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि काफी खतरनाक मंजर था। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!