Viral: स्कूली लड़कियों के बीच 'गैंगवार', जमकर चले लात-घूसे और डंडे, दिमाग घुमा देगा वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2022, 05:09 PM IST

Fight Viral Video: बेंगलुरु से काफी चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें लड़कियां आपस में जबरदस्त लड़ाई कर रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग दंग हैं।

Viral: स्कूली लड़कियों के बीच 'गैंगवार', जमकर चले लात-घूसे और डंडे, दिमाग घुमा देगा वीडियो
Photo Credit: Twitter

Fight Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर लोग चौंक गए। क्योंकि, इस वीडियो में स्कूली लड़कियों के बीच गैंगवार हो रही है। सभी लड़कियां स्कूल की यूनिफॉर्म में हैं और एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसे बरसा रहे हैं। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो दंग रह गया है। वहीं, कुछ लोग इस वीडियो पर चटकारे भी ले रहे हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो बेंगलुरु का बताया जा रहा है। हालांकि, यह घटना कब की और लड़ाई क्यों हुई इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन, कहा जा रहा है कि ये एक प्रतिष्ठित स्कूल का वीडियो है। वीडियो में आप देख सकते हैं सभी लड़कियां स्कूल ड्रेस में हैं। लड़कियां आपस में बुरी तरह से लड़ रही हैं। कोई किसी का बाल खींच रहा है, तो किसी के बीच जमकर लात-घूसे चल रहे हैं। वहीं, कुछ तो डंडे भी बरसा रहे हैं। इतना ही नहीं इस लड़ाई में पेरेंट्स भी शामिल थे। कहा जा रहा है कि इस लड़ाई में लड़कियों को काफी चोटें भी आई हैं। देखें वीडियो...

चौंकाने वाला वीडियो

रिपोर्ट के अनुसार, लड़ाई काफी देर तक चली। कुछ समय के लिए तो ऐसा लगा रहा था कि जैसे स्कूल नहीं ये कोई रणभूमि हो। चौंकाने वाला यह मामला कैमरे में कैद हो गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया है। अब यह वीडियो वायरल हो चुका है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@Taha_shah0' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 78 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, एक हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो को देखकर सन्न हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह कौन लड़ाई करता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!