दो बसों के बीच जोरदार टक्कर, ड्राइवर उछल कर दूसरी सीट पर जा गिरा, देखें खौफनाक मंजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2022, 04:30 PM IST

Accident Viral Video: तमिलनाडु से एक्सीडेंट का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी कांप जाएंगे। क्योंकि, दो बसों के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें ड्राइवर उछल कर दूसरी सीट पर पहुंच गया।

Accident Viral Video: पूरी दुनिया से रोजाना एक्सीडेंट की खबरें सामने आती हैं। इनमें कुछ हादसे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग कांप उठते हैं। तमिलानाडु से एक्सीडेंट का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी सिहर जाएंगे। बताया जा रहा है कि सेलम में दो बसों के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी की बस ड्राइवर अपनी सीट से उछल कर दूसरी सीट पर जा गिरा। इस खतरनाक एक्सीडेंट में 30 लोग घायल हुए हैं। वहीं, बस में लगे CCTV कैमरे में पूरा मामला कैद हो गया। वीडियो में आप भी देखें खौफनाक मंजर। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!