Viral: हाथी ने सिर के बल किया ऐसा स्टंट, नजारा देखते रह गए लोग, दिन बना देगा वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2022, 10:19 AM IST

Elephant Viral Video: सोशल मीडिया पर हाथी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गजराज जिस तरह से हेडस्टैंड कर रहा है उसने लोगों को मन मोह लिया है।

Viral: हाथी ने सिर के बल किया ऐसा स्टंट, नजारा देखते रह गए लोग, दिन बना देगा वीडियो

Elephant Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर काफी हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में 'गजराज' का ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने लोगों का दिन बना दिया है और लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। 

आमतौर पर हाथी का स्वभाव काफी शांत होता है। हालांकि, जब हाथी को गुस्सा आता है तो काफी विकराल रूप धारण कर लेता है। वहीं, जब हाथी में मूड में होता है तो एक से एक करतब दिखाता है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में भी हाथी का आपको काफी अलग अंदाज ही देखने को मिलेगा। आज तक आपने हाथी के कई रूप देखे होंगे, लेकिन कभी किसी हाथी को सिर के बल स्टंट करते हुए देखा है। आप में से ज्यादातर लोगों का जवाब ना ही होगा। 7 सेकेंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं एक केयरटेकर हाथी को नहा रहा है। इस दौरान हाथी जिस तरह से हेडस्टैंड करता है उसने पूरा माहौल ही बदल दिया। देखें वीडियो...

हाथी का अलग अंदाज

वीडियो में हाथी का अंदाज देखकर आपका भी मन गदगद हो गया होगा। क्योंकि, किसी जानवर को ऐसा करते हुए देखना असंभव ही है। हालांकि, इस वीडियो को देखकर कुछ लोग गुस्से भी कर रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@MorissaSchwartz' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को तीन लाख 71 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 13 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, 23 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो रिट्वीट किए हैं। तो आपको हाथी का ये अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!