तेज रफ्तार से जा रहा था ट्रक, बाइक सवार ने फिल्मी स्टाइल में की चोरी, 'दिमाग की बत्ती गुल' कर देगा वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2022, 06:00 PM IST

Chori Viral Video: दो बाइक सवार ने जिस अंदाज में चलते ट्रक से चोरी की उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

तेज रफ्तार से जा रहा था ट्रक, बाइक सवार ने फिल्मी स्टाइल में की चोरी, 'दिमाग की बत्ती गुल' कर देगा वीडियो

Chori Viral Video: आज तक चोरी के आपने कई वीडियो (Video) देखे होंगे। इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होंगे, तो कुछ को देखकर हैरानी हुई होगी। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएगी। क्योंकि, इस वीडियो में चलते ट्रक से बाइक सवार ने जिस अंदाज में चोरी की उसने सबको चौंका दिया। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे किसी फिल्म का ये सीन हो। 

फिल्म में आपने चोरी के कई सीन देखे होंगे, जिसमें एक से बढ़कर एक स्ंटट दिखाए जाते हैं। आम जीवन में ऐसा कर पाना संभव नहीं है। लेकिन, इस वीडियो को देखने के बाद आप सोच में पड़ जाएंगे। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में एक ट्रक तेज रफ्तार में जा रहा होता है। तभी पीछे से दो बाइक सवार आते हैं, जिसमें एक शख्स ट्रक पर चढ़ जाता है। शख्स ट्रक में बंधी पन्नी को फाड़कर उसमें से बोरी निकालकर नीचे सड़क पर गिरा देता है। बोरी निकालने के बाद शख्स कूदकर बाइक पर जा बैठता है। तो पहले आप वीडियो देखें...

चौंकाने वाला नजारा

वीडियो देखकर आप भी जरूर सकते में आ गए होंगे। क्योंकि, ऐसा नजारा तो केवल आपने फिल्मों में ही देखा होगा। अब इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जमकर शेयर किया जा रहा है। कई लोग इस वीडियो की तुलना धूम मूवी से कर रहे हैं, तो किसी का कहना है कि ये जानलेवा हो सकता था। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!