Viral: 'आवारा ' कुत्तों के साथ शख्स ने सेलिब्रेट किया जन्मदिन, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2022, 01:20 PM IST

Dog Viral Video: कहते हैं दुनिया में इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है। तभी तो एक शख्स 'आवारा' कुत्तों के साथ बड़े मजे से अपना जन्मदिन मना रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स दो कुत्तों के साथ बैठा है। शख्स सबसे पहले बर्थडे कैप निकालता है और दोनों कुक्तों को पहना देता है। इसके बाद पैकेट से केक निकालता है और उसमें मोमबत्तियां लगाने लगता है।

Viral: 'आवारा ' कुत्तों के साथ शख्स ने सेलिब्रेट किया जन्मदिन, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा वीडियो
Photo Credit: Twitter

Dog Viral Video: कई लोगों को जानवरों से काफी लगाव होता है। खासकर, कुत्तों से कुछ लोगों को इतना प्यार होता है कि उसके साथ ज्यादातर वक्त बिताते हैं। क्योंकि, कुत्ते को सबसे वफादार जानवर माना गया है। सोशल मीडिया पर भी आपको कुत्तों के एक से एक मजेदार वीडियो देखने को मिल जाएंगे। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिलों को छू लेते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर धूम मचा रहा है, जिसमें एक शख्स बेजुबानों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा है। 

कहते हैं दुनिया में इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है। तभी तो एक शख्स 'आवारा' कुत्तों के साथ बड़े मजे से अपना जन्मदिन मना रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स दो कुत्तों के साथ बैठा है। शख्स सबसे पहले बर्थडे कैप निकालता है और दोनों कुक्तों को पहना देता है। इसके बाद पैकेट से केक निकालता है और उसमें मोमबत्तियां लगाने लगता है। मोमबत्ती जलने के बाद शख्स केक काटता है और खुद बर्थडे सॉन्ग गाता है। कुत्ते भी मजे से इस जश्न का आनंद उठाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं शख्स बड़े प्यार से दोनों कुत्तों को किस करता है और केक खिलाता है। 

लोगों का दिल जीत रहा है वीडियो

वीडियो देखकर आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। दिल जीतने वाले इस वीडियो को IAS ऑफिसर अवनीश शरण ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ' सबसे अच्छी बर्थडे पार्टी है ये'। सोशल मीडिया पर शेयर होते ही यह वीडियो वायरल (Viral Video) हो गया। वीडियो को अब तक 82 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 66 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!