Upendra Chauhan on Daayra Movie: फिल्म डायरेक्टर मेघना गुलजार की ‘दायरा’ (Daayra) इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींच रही है। फिल्म दायरा ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। फिल्म में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) और उपेंद्र चौहान (Upendra Chauhan) अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म को लेकर अब उपेंद्र चौहान ने अपने किरदार और इसके अनुभव पर खुलकर बात की है। तो चलिए जानते हैं कि उपेंद्र चौहान ने Zoom को दिए इंटरव्यू में क्या खुलासा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Daayra के रमन-अजूनी का Meghna Gulzar ने खोला राज, बोलीं- ‘दोनों एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं’
उपेंद्र चौहान को क्यों खास लगी ‘दायरा’?
करीना कपूर की फिल्म दायरा एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह उपेंद्र चौहान का अभी हाल ही में Zoom को दिया इंटरव्यू है। जूम (Zoom) से खास बातचीत में उपेंद्र ने कहा, “एक बार कोई ‘दायरा’ देख ले तो उसकी पहुंच अपने आप बढ़ जाएगी। खैर, प्रोडक्शन हाउस और करीना के स्टारडम की वजह से गांव और शहरों में अच्छी पहुंच मिलेगी ही, कोई ये फिल्म देखेगा तो चार और लोगों को बताएगा। जैसे ‘तलवार’। एक केस को लेकर चीजें सामने रखी गईं। उसी के तकरीबन ये फिल्म है। लोग इसके बारे में बात करेंगे। एंटरटेनमेंट फिल्म नहीं है, लेकिन बांधे रखती है। रियलिस्टिक होने के बावजूद धीमी नहीं है। क्लाइमेक्स सबको हिला देगा।”
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Daayra Exclusive: करीना और पृथ्वीराज के सवालों से कैसे निपटीं मेघना गुलजार? खुद बताया अनुभव
2026 में कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे उपेंद्र
‘दायरा’ उपेंद्र चौहान के लिए इस साल का एक और बड़ा प्रोजेक्ट है। इससे पहले वह ‘सतरंगी: बदले का खेल’ में नजर आए थे, जिसका प्रीमियर मई में जी5 पर हुआ था। इस सीरीज में उनके साथ अंशुमान पुष्कर, महावश और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकार भी थे। इसके अलावा उपेंद्र इस साल ‘सिस्टम’ और ‘कप्तान’ जैसे प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रहे हैं। उपेंद्र चौहान के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
